-
Sapna Choudhary आज देश का एक मशहूर नाम है। किसी जमाने में परिवार का खर्च चलाने वालीं सपना चौधरी आज लाखों में पीस लेती हैं। सपना के एक-एक स्टेज शो पर लोग बड़ी रकम खर्च कर हैं। सपना चौधरी के लिए दीवानगी सोशल मीडिया में भी सर चढ़कर बोल रही है। सपना भी अपने फैंस के साथ लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सपना ने अपने एक तस्वीर पोस्ट की जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है। फैंस लिख रहे हैं कि पहली बार आपकी फोटो देख दिल में आग लग रही है। सपना के फैंस उन्हें दुनिया की सबसे हसीन लड़की बता रहे हैं।
-
सपना चौधरी सफेद रंग के सूट में कमाल लग रही हैं। उन्होंने जिस तरह का मेकअप किया है वो उनके लुक को कम्प्लीट कर रहा है। फैंस सपना के इस अंदाज पर फिदा हो गए हैं।
-
इससे पहले भी सपना चौधरी अपनी अदाओं से अपने सोशल मीडिया फैंस का दिल लूटती रही हैं।
-
सपना चौधरी कभी सलवार सूट में तस्वीरें शेयर करती हैं तो कभी मॉडर्न ड्रेस से।
-
हालांकि सपना चौधरी के फैंस सबसे ज्यादा उनके देसी अंदाज के ही कायल हैं।
-
बता दें कि सपना चौधरी कलर्स टीवी के मशहूर शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। बिग बॉस से निकलने के बाद सपना के सितारें बुलंदियों पर पहुंच चुके हैं।
सपना चौधरी अब ना सिर्फ स्टेज शो कर रही हैं बल्कि अब उन्हें फिल्मों में भी काम मिलने लगा है।
