-
Sapna Choudhary आज एक मशहूर नाम बन चुकी हैं। करोड़ों में उनके फैंस हैं। स्टेज पर सलवार सूट में सपना चौधरी अपने डांस का जलवा दिखाती हैं तो उनके फैंस झूम उठते हैं। इस बार सपना ने अपने मॉडर्न अंदाज को फैंस को क्रेजी बना दिया है। फैंस उनके इस अंदाज को देख कमेंट कर कॉम्प्लिमेंट्स दे रहे हैं। कोई उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला बता रहा है तो कोई उन्हें अपने सपनों की मल्लिका बता रहा है।
-
सपना चौधरी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं।
इन तस्वीरों में सपना चौधरी वेस्टर्न ड्रेस में नजर आ रही हैं। -
सपना चौधरी शाइनी ब्राउन वन पीस में काफी ग्लैमरस लग रही हैं।
-
फैंस को उनका ये अंदाज इतना पसंद आ रहा है कि चंद घंटों में ही तस्वीर पर लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं।
-
फैंस लिख रहे हैं कि इस बार तो कतई कहर ही बरपा रही हो आप।
-
बता दें कि सपना चौधरी अमूमन सलवार सूट में नजर आती हैं लेकिन उनका ये अंदाज भी इस बार फैस को दीवाना बना रहा है।
-
हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब सपना वेस्टर्न ड्रेस में नजर आई हों। इससे पहले भी उनका मॉडर्न लुक काफी वायरल हो चुका है। देखें सपना चौधरी की ऐसी ही कुछ और तस्वीरें:
-
हरियाणा के छोटे से गांव की सपना चौधरी ( Sapna Choudhary ) आज मनोरंजन और ग्लैमर की दुनिया में बड़ा नाम बन चुकी हैं। सपना के करोड़ों चाहने वाले बन गए हैं। सोशल मीडिया में भी सपना चौधरी की गजब की फैन फॉलोइंग है। कलर्स टीवी के रियालिटी शो Bigg Boss में शिरकत करने के बाद तो सपना का फैनबेस बहुत तेजी से बढ़ा। आज सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही सपना चौधरी को करीब 25 लाख लोग फॉलो करते हैं। सपना भी अपने फैन और फॉलोअर्स के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सपना ने कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं जो खूब वायरल हो रही हैं।
-
सपना चौधरी ने हाल ही में ब्राउन मिनी स्कर्ट औऱ टॉप में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं।
इन तस्वीरों में सपना चौधरी शराब की बोतलों के सामने कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। -
फैंस सपना चौधरी के इस अंदाज पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ उन्हें रियल ब्यूटी बता रहे हैं तो कुछ उन्हें गॉर्जियस लिख रहे हैं। कुछ यूजर्स तो ये भी लिख रहे हैं कि कतई इकोनॉमी लग रही हो।
-
बता दें कि सपना चौधरी की तगड़ी फैन फॉलोइंग को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने भी उनपर दांव खेलते हुए पार्टी में शामिल कर लिया है। सपना पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करती भी दिख जाती हैं।
