-
Sapna Choudhary Engagement News: लाखों दिलों पर राज करने वाली सपना चौधरी को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया में ऐसी बातें चल रही हैं कि उन्होंने गुपचुप सगाई कर ली है। कहा जा रहा है कि जल्द शादी के बंधन में भी बंधने वाली हैं। सपना चौधरी के मंगेतर के तौर पर जिसका नाम आ रहा हैं उसे हरियाणा का बब्बू मान कहा जाता है। आइए जानते हैं कौन है वह शख्स जिसे बताया जा रहा है सपना चौधरी का प्यार:
-
सपना चौधरी की जिसके साथ सगाई की बातें हु रही हैं उनका नाम वीर साहू है।
-
वीर साहू हरियाणा की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का बड़ा और लोकप्रिय चेहरा हैं।
-
वीर साहू अपने किलर लुक्स, टशन, देसी स्वैग और कूल एटिट्यूड के लिए फेमस।
-
वीर साहू जब मनोरंजन जगत में आए तो उनका कोई गॉडफादर नहीं था। उन्होंने अपने मेहनत और हुनर से ये मुकाम हासिल किया।
-
वीर साहू किसान परिवार से आते हैं। घरवाले चाहते थे कि वह डॉक्टर बनें। वीर ने एमबीबीएस में दाखिला भी लिया था।
-
वीर भले डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे थे लेकिन उनका मन संगीत की दुनिया से ही जुड़ा रहा। एक दिन वह पढ़ाई बीच में ही छोड़कर चले आए औऱ अपनी कला के दम पर लोगों के दिलों पे राज करने लगे।
-
सपना चौधरी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी और वीर की शुरुआती तीन मुलाकात अवार्ड फंक्शन्स में ही हुई।
-
दोनों की मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा और कई बार एक साथ स्पॉट किये जाने लगे।
-
अब इस तरह की मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।