-
Sapna Chaudhary: सपना चौधरी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बेहद मामूली परिवार से संबंध रखने वालीं सपना चौधरी आज देश का चर्चित चेहरा बन चुकी हैं। सपना चौधरी हरियाणवी डांसर हैं। उनके स्टेज शो देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। सपना अपने लगभग सभी परफॉर्मेंस सलवार सूट में देती हैं। आइए जानते हैं ऐसा क्यों:
-
सपना चौधरी सलवार सूट में ही स्टेज शो करती हैं। सलवार सूट में फैंस उन्हें पसंद भी करते हैं।
-
सपना चौधरी के अलावा भी कई हरियाणवी डांसर्स हैं जो उन्हीं की तरह सलवार सूट में स्टेज शोज करती हैं।
-
एक इंटरव्यू में सपना चौधरी ने सलवार सूट में डांस करने की वजह बताई थी।
-
सपना चौधरी ने बताया था कि पहले ज्यादातर हरियाणवी कलाकार लहंगे में प्रोग्राम किया करती थीं। उन्होंने भी डांस के लिए लहंगा सिलवाया था।
-
सपना चौधरी ने बताया कि लहंगे के साथ दिक्कत ये थी कि डांस करते समय शरीर बहुत ज्यादा दिखता था। इससे उन्हें दिक्कत होती थी।
-
सपना चौधरी ने तय किया कि वह सलवार सूट में डांस करेंगी। चाहे किसी को पसंद आए या नहीं।
-
सपना चौधरी ने सलवार सूट में ही स्टेज शोज करने शुरू कर दिये। लोगों को उनका ये अंदाज खूब पसंद आया। धीरे-धीरे ये एक ट्रेंड बन गया।
-
All Photos: Sapna Chaudhary Facebook
