-
हरियाणा की देसी क्वीन सपना चौधरी अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियोज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन ही उनके गानों के वीडियोज वायरल होते रहते हैं। अपने देसी अंदाज से सपना हर किसी का ध्यान अपनी ओर रिझाती हैं। कभी वह भाई को बिठाकर बुलेट राइड करती हैं तो कभी गाय की सेवा करती नजर आती हैं। डांस के अलावा सपना का यह अंदाज भी उनके चाहने वालों को काफी पसंद है। लेकिन अब सपना एक मिस्ट्री बॉय संग तस्वीर को लेकर चर्चा में आई हैं, जिसके साथ वह काफी क्लोज नजर आ रही हैं। जी हां, जिस मिस्ट्री बॉय के बारे में हम बात कर रहे हैं वो यही है जो देसी क्वीन के साथ तस्वीर में दिख रहा है। सपना ने इस शख्स की तस्वीर शेयर जन्मदिन की बधाई दी लेकिन इसकी पहचान छिपाए रखी। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते ही फैंस सपना से इस शख्स के बारे में सवाल कर रहे हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर उनके इतने करीब फोटो खिचा रहा शख्स है कौन। बहरहाल, ये जनाब जो भी हैं सपना के फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आए। देखिए देसी क्वीन की लेटेस्ट तस्वीरें। (All Pics-Instagram)
-
इन दिनों सपना अपने फेयरी लुक के फोटोशूट को लेकर लाइमलाइट में हैं।
-
इस अंदाज में सपना का पहला फोटोशूट है, जिसमें वह गॉर्जियस दिख रही हैं।
-
जल्द ही सपना अपना एक नया गाना वेकर आने वाली हैंं।
-
सपना की इसी मुस्कान पर लाखों फैंस फिदा हैं।
