-
Sapna Choudhary Photos: हरियाणवी डांसर औऱ सिंगर सपना चौधरी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्हें लाखों लोग सोशल मीडिया में फॉलो करते हैं। सपना भी अपने फैंस के साथ अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हालांकि कई बार सपना को सोशल मीडिया ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ा है। ऐसा ही एक बार फिर से हुआ है।
-
सपना ने व्हाइट वेस्टर्न आउटफिट में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें सपना चौधरी के लेटेस्ट फोटोशूट की हैं।
-
सपना चौधरी की इन फोटोज पर तमाम यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। ट्रोल्स करने वाले सपना को डायन से लेकर विषकन्या और बदसूरत तक जैसी बातें लिख रहे हैं।
-
ट्रोल्स लिख रहे हैं कि इतने बुरे रूप में सपना चौधरी को आज तक कभी नहीं देखा।ट्रोल्स लिख रहे हैं कि इतने बुरे रूप में सपना चौधरी को आज तक कभी नहीं देखा।
-
हालांकि ऐसा नहीं है कि इन तस्वीरों पर सपना चौधरी को सिर्फ ट्रोल ही किया गया। बड़ी संख्या में यूजर्स को सपना का ये लुक काफी पसंद भी आया।
-
बता दें कि सपना चौधरी ट्रोल्स के मुंह नहीं लगतीं। सपना खुद कहती भी हैं कि वह फालतू लोगों की बकवास बातों पर ध्यान नहीं देती हैं। सपना कहती हैं कि वह लोगों का मुंह अपने काम से बंद करती हैं।