-
बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त की बायोपिक का हाल ही ट्रेलर लॉन्च हुआ है। संजय दत्त की रियल स्टोरी पर आधारित यह बायोपिक एक मल्टी स्टाटर फिल्म है, जिसमें संजू से जुड़े कई किरदार नजर आएंगे। फिल्म में सभी का अपना-अपना अहम रोल है। फिल्म में नरगिस की भूमिका में मनीशा कोईराला दिखाई देंगी तो दिया मिर्जा मान्यता दत्त का किरदार निभाएगी। पारेश रावल संजू के पिता सुनील दत्त का किरदार निभांगे। अनुष्का शर्मा एक जर्नलिस्ट की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में एक भूमिका सोनम कपूर की होगी। सोनम इस फिल्म में टीना मुनीम की भूमिका अदा करेंगी। हाल ही ट्रेलर लॉन्चिंग के दौरान सोनम कपूर पहुंची। जहां पर सभी की निगाहें उनके लुक्स पर टिकीं रहीं। इस लुक्स से लगता है कि बाकई सोनम को फैशन को यूं हीं फैशन का आइकॉन नहीं कहा जाता। उनका हर स्टायलिश अंदाज हर किसी से जुदा होता है, जो उन्हें निहारने पर मजबूर कर देता है। (Photo- Dia Mirza)
संजू के ट्रेलर के दौरान की तस्वीरें सोनम कपूर ने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की हैं, जिनमें वह काफी गॉर्जियस दिख रही हैं। सोनम का यह लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। (Photo-Sonam kapoor) -
संजू में सोनम कपूर संजय दत्त की पहली गर्लफ्रेंड टीना मुनीम की भूमिका में हैं। पर्पल कलर की डिजाइनर साड़ी में सोनम का यह अंदाज काबिल-ए-तारीफ है। (Photo-Sonam kapoor)
-
वहीं सोनम का पोज देने का अंदाज भी लाजवाब है।
-
सोनम का बैक साइड वाला पोज भी गजब का है।
फिल्म में अनुष्का शर्मा एक जर्नलिस्ट और बायोग्राफर के तौर पर दिखेंगी। उनका लुक अब तक की फिल्मों से काफी डिफिरेंट होगा। (Photo-Sanju)
