• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • विजय हजारे ट्रॉफी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • विजय हजारे ट्रॉफी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. sanitary napkins safety and other facts

Sanitary Napkins से हो सकती हैं गंभीर बीमारियां, आपके लिए जानना जरूरी है ये Facts

By: जनसत्ता ऑनलाइन
February 10, 2016 13:17 IST
हमें फॉलो करें
  • sanitary napkin, sanitary pads, sanitary napkin safety, sanitary napkin danger, sanitary napkins, sanitary napkins in india, sanitary pads, india sanitary napkins, sanitary napkin, whisper sanitary napkins, sanitary pad, always sanitary napkins, best sanitary napkins, menstruation, sanitary napkin threat, sanitary napkin hygiene, sanitary pads safety, dioxin in sanitary pads, सैनेटरी नैपकिन, सैनेटरी पैड, पीरियड्स, सैनेटरी नैपकिन नुकसान, सैनेटरी नैपकिन खतरा, सैनेटरी नैपकिन बीमारियां
    1/12

    सैनिटरी नैपकिन के बाजार में धीमी गति से क्रांति चल रही है। अभी हाल यह है कि बाजार पर केवल तीन-चार बड़े ब्रांड का कब्‍जा है। नतीजा यह है कि केवल 12 फीसदी महिलाएं ही पीरियड्स के दौरान उनका इस्‍तेमाल कर पा रही हैं। पर धीरे-धीरे कुछ लोकल ब्रांड्स भी बाजार में उतर रहे हैं। सैनिटरी नैपकिन का बाजार फिलहाल 4500 करोड़ रुपए का बताया जाता है। 7 से 10 साल बाद यह 21 हजार करोड़ हो जाने का अनुमान है।

  • 2/12

    एक रिसर्च के मुताबिक एक शहरी महिला पूरी जिंदगी में करीब 17 हजार पैड इस्‍तेमाल करती है। इन पैड्स से सेहत व पर्यावरण से जुड़े खतरे भी हैं।

  • 3/12

    सैनिटरी नैपकिन के कारोबार से जुड़े एक्‍सपर्ट बताते हैं कि दस साल पहले चीन की हालत भी भारत जैसी थी। वहां भी तीन एमएनसी ब्रांड का बाजार पर दबदबा था। पर आज की तारीख में केवल एक लोकल ब्रांड हेनजेन का 22 फीसदी बाजार पर कब्‍जा है।

  • 4/12

    सैनिटरी नैपकिन के बाजार में क्रांति लाने में आकार इनोवेशंस का भी योगदान है। यह कंपनी 'आनंदी' ब्रांड नाम से देसी और बेकार रॉ मैटेरियल (जैसे पाइन पल्‍प) से सस्‍ते सैनिटरी नैपकिन बनाती है। ये नैपकिन मिट्टी को भी नुकसान नहीं पहुंचाते और सड़ कर खाद का काम करते हैं।

  • 5/12

    भारत में पीरियड्स के दौरान 35.5 करोड़ में से करीब 80 फीसदी लड़कियां/महिलाएं अपना सामान्‍य रूटीन फॉलो नहीं कर पातीं। वे ज्‍यादातर घर में ही रहती हैं। इसका कारण यह है कि वे महंगे सैनिटरी नैपकिन नहीं खरीद सकतीं।

  • बाजार में बिकने वाले ब्रांडेड सैनेटरी नैपकिन में सुपर एब्‍जॉर्बेंट पॉलीमर्स (जेल), ब्‍लीच किया हुआ सेलुलोज वूड पल्‍प, सिलिकॉन पेपर, प्‍लास्टिक, डियोडेरेंट आदि का इस्‍तेमाल होता है।
  • 6/12

    सैनेटरी नैपकिन में डायोक्सिन का इस्‍तेमाल किया जाता है। डायोक्सिन को नैपकिन को सफेद रखने के लिए काम में लिया जाता है। हालांकि इसकी मात्रा कम होती है लेकिन फिर भी नुकसान पहुंचाता है। इसके चलते ओवेरियन कैंसर, हार्मोन डिसफंक्‍शन, डायबिटीज और थायरॉयड की समस्‍या हो सकती है।

  • 7/12

    नैपकिन में रूई के अलावा रेयॉन को भी उपयोग में लाया जाता है। इससे सोखने की अवधि बढ़ती है। रेयॉन में भी डायोक्सिन होता है। वहीं कपास की खेती के दौरान उस पर कई पेस्‍टीसाइड छिड़के जाते हैं। इनमें से फुरान नाम का केमिकल रूई पर रह जाता है। इससे थायरॉयड, डायबिटीज, अवसाद और निसंतानता की समस्‍या हो सकती है।

  • 8/12

    नैपकिन बनाने के दौरान इन पर कृत्रिम फ्रेगरेंस और डियो छिड़का जाता है। इनसे एलर्जी और त्‍वचा को नुकसान होने का खतरा रहता है।

  • लंबे समय तक नैपकिन के इस्‍तेमाल से वेजाइना में स्‍टेफिलोकोकस ऑरे‍यस बै‍क्‍टीरिया बन जाते हैं। इससे डायरिया, बुखार और ब्‍लड प्रेशर जैसी बीमारियों का खतरा रहता है। हालांकि बाजार में सुरक्षित उपाय भी मौजूद हैं। आगे पढि़ए क्‍या हैं सुरक्षित उपाय:
  • 9/12

    ऑर्गेनिक क्‍लॉथ पैड्स: ये पैड्स रूई और जूट या बांस से बनते हैं। इन्‍हें रखने में भी कोई दिक्‍कत नहीं होती। उपयोग किए गए पैड्स को धोकर फिर से इस्‍तेमाल किया जा सकता है। साथ ही ये पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचाते।

  • 10/12

    मेंस्‍ट्रुअल कप: वर्किंग वूमन और लड़कियों के लिए मेंस्‍ट्रुअल कप काफी उपयोग है। यह गम रबर से बना होता है। अच्‍छी क्‍वालिटी के कप की कीमत 700 रुपये है। लेकिन एक बार खरीदने के बाद 10 साल तक की चिंता समाप्‍त।

TOPICS
sanitary napkin
sanitary pads
अपडेट
पंत फेल, लेकिन दिल्ली ने लगाई जीत की हैट्रिक, प्रियांश-तेजस्वी के दमपर 321 का लक्ष्य हासिल
ओडिशा से मजदूरी करने आए युवक को तमिलनाडु में बेरहमी से पीटा, इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो, विक्ट्री साइन भी बनाया
मर्चेंट नेवी के कैप्टन की हत्या का आरोपी यूएई से लाया जाएगा वापस, प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू
Dhurandhar OTT Release Date: ‘ब्लॉकबस्टर’ टैग के बाद अब ओटीटी पर शेर की तरह दहाड़ेगी ‘धुरंधर’, नोट कर लें रिलीज डेट
Amla Winter Recipes: बच्चे भी मांगेंगे दोबारा, सर्दियों में आंवले से बनाएं ये 5 टेस्टी रेसिपी
‘जहां ब्राह्मण इकट्ठा होता है, वहां…’, यूपी की सियासत में हलचल मचाने वाले ‘ब्राह्मण भोज’ के आयोजक बीजेपी MLA पीएन पाठक का बड़ा बयान
जुरेल से जडेजा तक, विजय हजारे ट्रॉफी के तीसरे राउंड में लगे 11 शतक, ये है पूरी लिस्ट
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उन्नाव रेप पीड़िता ने बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह पर लगाया बड़ा आरोप
Year Ender 2025: NPS में 100% इक्विटी से लेकर 80% निकासी तक, जानिए निवेशकों के लिए क्या-क्या बदला
‘सिटिंग जज को मीडिया से बात नहीं करनी चाहिए’, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज अभय एस ओका
2026 की एडवांस शुभकामनाएं, इन टॉप 10+ संदेशों से अपनों को दें नववर्ष की हार्दिक बधाई
फोटो गैलरी
9 Photos
हर मिलेट का है अलग फायदा! ज्वार, बाजरा और रागी किस हेल्थ प्रॉब्लम में है बेस्ट, जानिए पूरी गाइड
2 hours agoDecember 29, 2025
9 Photos
रेनबो डाइट क्या है? फायदे और कौन से फूड्स शामिल करने चाहिए
3 hours agoDecember 29, 2025
12 Photos
बिना केमिकल, बिना धुएं घर को रखें सुरक्षित, अब नहीं चाहिए स्प्रे और कॉइल, इस देसी उपाय से दूर होंगे मच्छर
3 hours agoDecember 29, 2025
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2025 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US