-
संघमित्रा मौर्य (Sanghmitra Maurya) यूपी की बदायूं सीट से बीजेपी की सांसद हैं। हाल ही में उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने बीजेपी (BJP) से इस्तीफा दे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की सपा का दामन थाम लिया है। संघमित्रा के पूर्व पति भी समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में हैं। संघमित्रा से तलाक के बाद डॉ. नवल किशोर शाक्य (Naval Kishor Shakya) ने दूसरी शादी रचा ली है।
-
नवल किशोर शाक्य की दूसरी पत्नी का नाम प्रियंका शाक्य है दोनों ने साल 2021 में शादी रचाई थी।
-
नवल किशोर शाक्य की ये शादी राजस्थान के उदयपुर में लाभगढ़ पैलेस से हुई थी।
-
प्रियंका शाक्य इटावा की रहने वाली हैं और वहीं पर लेडी कैफे चलाती हैं।
-
प्रियंका शाक्य से पहले नवल किशोर की शादी संघमित्रा मौर्य से साल 2010 में हुई थी।
-
2017 में संघमित्रा ने तलाक की अर्जी लगाई थी जिस पर जनवरी 2021 में कोर्ट की मुहर लगी।
-
तलाक को मान्यता मिलने के करीब छह महीने बाद ही नवल किशोर शाक्य ने दूसरी शादी रचा ली।
-
बता दें कि नवल किशोर शाक्य समाजवादी पार्टी के नेता हैं और बिधूना विधानसभा सीट से राजनीति करते हैं।
-
नवल किशोर शाक्य और संघमित्रा मौर्य। (All Photos: Priyanka Shakya Facebook and Social media)
