-
Sanghamitra Maurya Ex Husband: संघमित्रा मौर्य बीजेपी (BJP) की सांसद और स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) की बेटी हैं। साल 2021 में संघमित्रा का उनके पति से तलाक (Sanghamitra Maurya Divorce) हुआ। हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव में ही संघमित्रा ने अपने हलफनामे से पति का नाम हटा दिया था। आइए जानें कौन हैं उनके पूर्व पति नवल किशोर शाक्य:
-
संघमित्रा मौर्य और नवल किशोर शाक्य लखनऊ के एरा मेडिकल कॉलेज में एक ही साथ MBBS पढ़ाई करते थे।
-
डिग्री लेने के बाद संघमित्रा ने राजनीति का रुख कर लिया तो वहीं नवल किशोर ने लखनऊ के केजीएमसी से एमएस में एडमिशन लिया।
-
नवल किशोर शाक्य पेशे से कैंसर सर्जन हैं। लखनऊ में ही वह अपना अस्पताल भी चलाते हैं। मेडिकल प्रैक्टिस करने के साथ ही वह बसपा के सदस्य भी रहे।
-
साल 2010 में संघमित्रा और नवल किशोर शाक्य ने शादी कर ली। 2021 की जनवरी में दोनों का तलाक हुआ। तलाक के छह महीने बाद ही नवल किशोर ने दूसरी शादी कर ली।
-
2017 में संघमित्रा और स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया था। उसके साल भर बाद ही 2018 में नवल किशोर सपा में चले गए।
-
अखिलेश यादव की मौजूदगी में वह सपा में शामिल हुए थे। 2019 के चुनाव में नवल किशोर ने प्रदेशभर में सपा के लिए प्रचार किया।
-
पिछले कुछ सालों में उनकी राजनीतिक सक्रियता काफी बढ़ गई है। वह बिधूना विधानसभा में जमकर पसीना बहा रहे हैं।
-
नवल किशोर शाक्य के साथ ही उनकी दूसरी पत्नी प्रियंका शाक्य भी जनता के बीच पहुंच रही हैं। माना जा रहा है कि इस सीट से वह टिकट की दावेदारी कर सकते हैं।
-
Photos: Social Media
