-
गुड़गांव के गैंगस्टर संदीप गडोली की एनकाउंटर में हत्या के मामले में मुंबई पुलिस को दिव्या पहुजा नाम की युवती की तलाश है। दिव्या गुड़गांव की रहने वाली है और मॉडल बनना चाहती है। मुंबई पुलिस का आरोप है कि दिव्या को हनीट्रैप बनाकर संदीप को मारा गया। वह इस मामले में मुख्य गवाह भी है और आरोपी भी। (सभी फोटो- Facebook)
-
दिव्या एक महीने पहले गायब हुई थी। मुंबई पुलिस तीन बार उसके गुड़गांव और दिल्ली स्थित घर पर जा चुकी है लेकिन उसका पता नहीं लगा पा रही है।
-
मुंबई पुलिस दिव्या को ट्रैक करने के लिए गुड़गांव में है जबकि दिव्या लगातार अपने फेसबुक पेज पर एक्टिव नजर आईं। दिव्या की आखिरी पोस्ट 27 मई की थी। इसमें उसने अपनी बहन नैना के साथ दक्षिण दिल्ली के एक मॉल में खरीदारी की तस्वीर डाली है।
-
27 मई के बाद से दिव्या का फोन बंद है। उसके पिता अशोक पहुजा फलों का ठेला लगाते हैं।
-
दिव्या के पिता का कहना है कि वह पहले आईटी कंपनी में काम करती थी। लेकिन बाद में वह मॉडलिंग में चली गई।
-
संदीप गडोली की हत्या 7 फरवरी को हुर्इ थी।
-
दिव्या के फेसबुक पेज पर उसकी कई सेलेब्रिटिज के साथ फोटो भी हैं। इनमें चंकी पांडे, अनुपम खेर, इमरान हाशमी, प्राची देसाई शामिल हैं।
-
दिव्या के पिता ने बताया कि वह 22 फरवरी को घर आई लेकिन दो बाद चली गई। इसके बाद से वह उनके साथ नहीं रहती।
-
-
सरेंडर क्यों नहीं करने के सवाल पर दिव्या ने कहा कि वह ऐसा क्यों करें। उसने क्या किया है। मुंबई पुलिस से कहो कि कॉल रिकॉर्ड दिखाए। मैं शर्त लगाती हूं ऐसा नहीं कर पाएंगे। जिस दिन दिखा देंगे मैं सरेंडर कर दूंगी। उसने बताया कि वह हरियाणा पुलिस के संपर्क में नहीं है। उसने उन पुलिसकर्मियों को एनकाउंटर वाले दिन पहली बार देखा था।
-
दिव्या ने बताया कि संदीप कई बार उसके सिर पर बंदूक रख देता था। उसने जब बंदूक के बारे में पूछा तो वह कहता कि वह बुरा आदमी है। लेकिन उसने यह नहीं बताया कि वह गैंगस्टर है। वह हमेशा अपने पास बंदूक रखता था।