-

Salman Khan New Song Tere Bina: लॉकडाउन के कारण सलमान खान मुंबई से सटे पनवेल में अपने फार्म हाउस पर ही हैं। वहां उनके कुछ करीबी मौजदू हैं जिनमें जैकलीन फर्नांडिज भी शामिल हैं। लॉकडाउन के बीच सलमान ने जैकलीन के साथ 'तेरे बिना' गाना शूट किया है। Tere Bina सोशल मीडिया में ट्रेंड भी कर रहा है। हालांकि ये गाना बिना किसी बड़े बजट या तामझान के शूट हुआ है।
-
सलमान के मुताबिक इस गाने के लिए पर्दे के पीछे महज तीन लोगों की छोटी सी टीम थी। गाना कंपोज किया है सलमान के एक दोस्त अजय भाटिया ने।
-
सलमान ने बताया है कि वह अपने फार्महाउस को ज्यादा दिखाना नहीं चाहते थे इसीलिए कुछ लोकेशन पहले ही तय कर लिए गए जहां शूट होना था।
-
जैकलीन और सलमान ने अपना मेकअप खुद किया क्योंकि वहां कोई मेकअप आर्टिस्ट मौजूद नहीं था।
-
सलमान को ये गाना बनाने में टेक्निकल दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। दरअसल वहां नेट काफी स्लो काम कर रहा था।
-
सलमान हैरान हैं कि इतने कम संसाधनों और बेहद नाम मात्र खर्चे में भी गाना बनाया जा सकता है।
-
सभी तस्वीरें: Tere Bina Youtube