-
सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा की गोदभराई की पार्टी में बीटाउन की कई सेलिब्रिटी नजर आईं। सलमान खान के परिवार के अलावा सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी और उनकी आने वाली फिल्म सुल्तान में उनकी हीरोइन अनुष्का शर्मा ने भी पार्टी में शिरकत की। गोदभराई की पार्टी वेलेंटाइन डे के मौक पर मुंबई के एक पांच सितारा होटल में रखी गई थी। देखिए कौन कौन शामिल हुआ इस फंक्शन में।
-
सलमान की फैमली पिक्चर। पिता सलीम खान, मां सलमा खान, बहन अल्वीरा, भाई सोहेल और साथ में हैं अर्पिता और उनके पति आयुष।
-
बजरंगी भाईजान के निर्देशक कबीर खान सलमान खान के साथ सेल्फी लेते हुए। अर्पिता को भी इस पिक्चर में देखा जा सकता है।
-
सलमान खान अपनी पूर्व प्रेमिका संगीता बिजलानी के साथ टहलते हुए।
-
फिल्म लकी में सलमान खान के साथ नजर आईं स्नेहा उलाल सेल्फी ले रही हैं और उनके साथ हैं सलमान खान और पार्टी में शामिल हुए परिवार के लोग।
-
सोहेल खान अपनी बेटे योहान खान के साथ।
-
पार्टी में अनुष्का शर्मा भी शामिल हुईं, अनुष्का इस साल सलमान खान के साथ सुल्तान में दिखेंगी।
-
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा अपने बेटे रियान के साथ इस फंक्शन में शामिल हुए।
-
शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा और बेटे विवान के साथ पिक्चर के लिए पोज देती हुईं।
-
अर्पिता अपने पति आयुश शर्मा के साथ हाथों में हाथ डालकर पिक्चर के लिए पोज देती हुईं।
-
कांची कौल, जेनेलिया और अर्पिता तीनो एक साथ पोज दे रही हैं। तीनों जल्द ही मां बनने वाली हैं। जेनेलिया रितेश का यह दूसरा बेबी होगा। कांची कौल टीवी स्टार शब्बीर अहलूवालिया की पत्नी हैं।
-
अर्पिता अपने सास, सुसर के साथ, मां बनने की खुशी अर्पिता के चेहरे पर देखी जा सकती है।
-
फंक्शन के दौरान ली गई कुछ सेल्फी, सेल्फी में राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी और आर्पिता नजर आ रहे हैं।
-
सालमान खान के परिवार की खास दोस्त सेलिब्रिटी ट्रेनर डियानी पांडे् और उनके देस्त।
-
फंक्शन में एली अवराम बेहद सुंदर लग रही थी। एली पिक्चर के लिए पोज देती हुईं।
-
सलीम खान की दूसरी पत्नी हेलन और पुराने समय की मशहूर हीरोइन वहीदा रहमान भी इस गोदभराई के फंक्शन में नजर आईं।
-
कबीर खान अपनी बेटी से कुछ बात करते हुए।
-
कबीर खान पीली रंग की नेहरू जेकट में नजर आये साथ ही उनकी पत्नी मिनी माथुर भी साड़ी में बेहद आकर्षक लग रहीं थी।
-
सोहेल खान के बड़े बेटे निर्वाण खान वाइट रंग की टी शर्ट में नजर आये।
-
डिजाइनर और एक्ट्रेस परनिया कुरैशी इस खास मौके पर कुछ इस तरह नजर आईं।
-
सलमान खान के पुराने दोस्त और फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियावाला अपनी पत्नी वर्धा और बच्चों संग पिक्चर में नजर आ रहे हैं।
-
सलमान खान अपनी दोस्त और आर्टिस्ट रोबल नेगी और उनके बेटे का साथ पिक्चर में नजर आ रहे हैं।
-
संगीता बिजलानी सफेद कुर्ते में बेहद आकर्षक लग रही थी।
-
फंक्शन में संगीता बिजलानी, वर्धा नाडियावाला एक साथ आईं थी।
-
टीवी स्टार शब्बीर अहलूवालिया अपनी पत्नी कांची कौल और बच्चे के साथ ।