
कांग्रेस पार्टी के नेता बाबा सिद्दिकी ने रविवार को मुंबई में इफ्तार पार्टी दी। इस दौरान बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स शिरकत करते दिखे। इनमें सलमान खान, कैटरीना, कबीर खान शाहरुख खान नजर आए। (Photo-Twitter) पार्टी में सलमान की बहन अर्पिता अपने पति आयुष और बेटे आहिल के साथ पहुंची। सलमान की बहन अलवीरा खान भी नजर आईं। (Photo-Twitter) लेकिन पार्टी में चार चांद तब लगे जब दबंग और उनकी एक्स गर्ल फ्रेंड कैटरीना एक दूसरे के साथ काफी गर्मजोशी से मिले। (Photo-Twitter) -
दोनों इफ्तार पार्टी में अलग-अलग आए लेकिन अंदर दोनों की मुलाकात भी हुई और काफी बातें भी। (Photo-Twitter)
जहां पर पहुंचते ही दोनों ने एक दूसरे का हाल पूछा और एक दूसरे के साथ हंसते हुए दिखाई दिए। (Photo-Twitter) कैटरीना कैफ अपने क्लोज फ्रेंड अली अब्बास के साथ पार्टी में पहुंची। (Photo-Twitter) पहले खबरें आ रहीं थी कि सलमान खान अपनी गर्लफ्रेंड यूलिया वंतुर के साथ पहुंचेंगे लेकिन बाद में उन्होंने अकेले एंट्री ली। (Photo-Twitter) बाबा सिद्दीकी खुद सलमान की अगुवानी करने पहुंचे। बता दें इस पार्टी में सलमान के मां और पिता सलीम खान और हेलेन भी पहुंचे। (Photo-Twitter) बिजी शेड्यूल रहते हुए भी सिद्दिकी की पार्टी में शाहरुख ने भी शिरकत की। (Photo-Twitter) इनके अलावा अभिनेत्री बिपाशा बसु भी अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ नजर आईं। (Photo-Twitter) बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में संगीतकार अनु मलिक, होस्ट एंड अभिनेता मनीष पॉल, टीवी अभिनेत्री रश्मि देसाई, नगमा, हेलेन, अदिति राव हैदरी, एली अवराम, आर माधवन, सूरज पंचोली, सुशांत सिंह, डिनो मोरिया, श्वेता तिवारी, प्रतीक बब्बर, गुरमीत चौधरी, सुरवीन चावला लेकिन संजय दत्त के दीदार नहीं हुए। गुलाम नबी आजाद समेत कई दिग्गजों ने भी उपस्थित दिखे। (Photo-Twitter)