
बॉलीवुड अभिनेत्री भूमिका चावला आज अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 21 अगस्त, 1978 को दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। भूमिका के पिता ए.एस. चावला फौज में हैं और मां बाली चावला एक टीचर हैं। यहां हम आपको उनकी फिल्मी लाइफ के अलावा निजी लाइफ के बारे में भी बता रहे हैं। -
भूमिका चावला की पढ़ाई दिल्ली में ही हुई है।
-
उन्हें उनके घर में प्यार से सब गुड़िया बुलाते हैं।
फिल्मी खानदान से करिअर न रखने वाली भूमिका हमेशा से ही एक एक्ट्रेस बनना चाहती थीं लिहाजा जिसके लिए उन्होंने दिल्ली छोड़ मुंबई का रुख किया। -
उनकी मासूमियत और खूबूसरती के जरिए उन्हें फेयर एंड लवली, डाबर लाल तेल जैसे प्रोडक्ट्स का एड करने को मिला। इसके बादद उन्हें अदनाम सामी और उदित नारायण जैसे जाने-माने सिंगर्स के म्यूजिक एलबम में एक्टिंग करने का मौका मिला।
-
बॉलीवुड से पहले भूमिका ने अपनी धाक तमिल फिल्मों में छोड़ी थी। साल 2002 में उन्हें युवाकुडु फिल्म में लीड डेब्यू करने का अवसर मिला।
फिल्म एक हिट साबित हुई और इस फिल्म के लिए भूमिका को पहली बार सर्वश्रेष्ट अभिनेत्री के तेलुगु फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजा गया। -
इसके बाद 2003 में उन्होंने बॉलीवुड की ओर रुख अख्तियार किया। उनकी पहली बॉलीवु़ड डेब्यू फिल्म थी तेरे नाम। तेरे नाम में उनके सादगी भरे अंदाज को काफी सराहा गया। 2004 में वे फिर सलमान संग दिल ने जिसे अपना कहा में नजर आईं। इस फिल्म में प्रीति जिंटा की मौत के बाद दिखाया जाता है।
-
2005 में वे सिलसिले में शाहरुख खान के साथ नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने रन, दिल जो भी कहे और गांधी माई फादर में भी नजर आईं।
-
2007 में उन्होंने नॉन फिल्मी बैकग्राउंड वाले योग गुरु भारत ठाकुर के साथ सात फेरे लिए।
-
दोनों ने 4 साल के लंबे रिलेशन के बाद शादी करने का फैसला किया और 21 अक्टूबर 2007 में दोनों ने शादी कर ली।
-
शादी के 7 साल बाद साल 2014 में भूमिका ने एक बेटे को जन्म दिया ।
-
2016 में भूमिका ने द अनटोल्ड स्टोरी एमएस धोनी से फिर से बॉलीवुड में कमबैक किया गया। फिल्म में धोनी यानी सुशांत सिंह की बहन बनी थी। थोड़ा सा ही उनका रोल था।
-
फिलहाल वे अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। वे अपने बेटे की परविरश में बिजी हैं।