अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने गुरुवार को मुंबई में तीसरा वेडिंग रिसेप्शन दिया। ताज लैंड्स एंड होटल में इस हुए इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की। इसके अलावा ए.आर.रहमान, कैटरीना कैफ, परिणीति चोपड़ा, करण जौहर, अनिल कपूर, बॉबी देओल, अनुष्का शर्मा, कियारा आडवाणी, समीरा रेड्डी, गीता बसरा, राजकुमार राव, पत्रलेखा, जायरा वसीम, डेविड धवन, पूजा हेगड़े, रवीना टंडन, विवेक ओबेरॉय और तमन्ना भाटिया ने भी पार्टी में शिरकत की। विद्या बालन पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ पहुंची। काजोल, आशा भोंसले भी पहुंचीं। बैडमिटन स्टार सायना नेहवाल, मुकेश भट्ट और राकेश ओमप्रकाश मेहरा भी पहुंचे। तुषार कपूर पिता जितेंद्र के साथ पार्टी में पहुंचे। निक और प्रियंका ने जोधपुर के उम्मेद भवन में ईसाई और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी। प्रियंका चोपड़ा की इस शादी पार्टी में उनके एक्स बॉयफ्रेंड भी नजर आए। (All Pics -Instagram/varinder chwala) -
इस दौरान प्रियंका ने सफेद रंग का आउटफिट पहना हुआ था और निक जोनस सूट, बूट में काफी फब रहे थे। जहां 19 दिसंबर के रिसेप्शन के दिन प्रियंका का उनकी ड्रेस और मेकअप का मजाक उड़ाया गया तो 20 दिसंबर के दिन के देसी गर्ल के लुक की तारीफें हुईं।
-
दिलचस्प ये भी है कि इस रिसेप्शन में सलमान खान ने भी मौजूदगी दर्ज कराई। इससे पहले खबरें प्रियंका के फिल्म 'भारत' छोड़ने की वजह से सलमान उनसे खफा थे।
-
प्रियंका के एक्स बॉयफ्रेंड हरमन बवेजा भी नजर आए। प्रियंका ने हरमन के साथ लव स्टोरी 20-20 फिल्म में काम किया है।
-
शाहिद कपूर भी पत्नी मीरा के साथ यहां पहुंचे। प्रियंका और शाहिद का अफेयर भी खूब चर्चा में रहा।
-
प्रियंका के रिसेप्शन में सानिया मिर्जा का यहअंदाज फैंस को काफी पसंद आया। बीते दिन ही सानिया अपने बेटे को लेकर मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई थीं।
-
सानिया मिर्जा अपनी बहन अनम मिर्जा के साथ प्रियंका के रिसेप्शन में पहुंची।
-
साइना नेहवाल भी हैदराबाद से पति पारुपल्ली के साथ यहां पहुंची। 14 दिसंबर को ही साइना ने पारुपल्ली से शादी की है।
-
अमीषा पटेल यूं तो बॉलवुड पार्टियों से दूर रहती हैं लेकिन देसी गर्ल ने उन्हें भी इनवाइट किया।
-
मैच में बिजी होने के चलते विराट कोहली तो यहां नहीं आ सके लेकिन पत्नी अनुष्का शर्मा ने जरूर ग्लैमरस अंदाज में अपनी उपस्थिति दर्ज की। अनुष्का और प्रियंका ने दिल धड़कने दो में साथ काम किया है।
-
ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ब्लू रंग की साड़ी में पहुंची।
-
सिंगर अरमान मलिक भी पहुंचे। साथ में सूरज पांचोली दिख रहे हैं।
-
दीपिका पादुकोण और रणवीर तो पहले से प्रियंका के हर फंक्शन में नजर आए और यहां भी पहुंचे।
-
जाह्नवी कपूर कुछ इस अंदाज में पहुंची।
-
काजोल यहां क्रीम कलर की डिजाइनर साड़ी में दिखीं।
-
रजनीकांत की पत्नी लता रजनीकांत भी क्रीम कलर की कांजीवरम साड़ी में दिखीं।
-
प्रियंका की कजिन सिस्टर परीणिती चोपड़ा ने डिजाइनर गाउन पहना।
-
डिजाइनर साड़ी में काजोल यहां पहुंची।
-
रेखा हर बार की तरह दिलकश लुक में नजर आईं। रेखा ने कांजीवरम साड़ी पहनी हुई थी।
कंगना अक्सर पार्टियों में गाउन और सूट में न जाकर डिजाइनर साड़ी में पहुंचती हैं। यहां पर भी कंगना ट्रेडिशनल अंदाज में दिखीं। कंगना रनौत बहन और मां के साथ पहुंचीं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी काले परिधानों में पहुंचे। -
मधुर भंडाकर पहुंचे।
-
विद्या बालन पति के साथ यहां पहुंची। इस लुक में वह बेहद खूबसूरत दिखीं।
-
प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा।
-
यामी गौतम और वाणी कपूर भी प्रियंका की पार्टी में पहुंची।
-
रंग दे बसंती फेम डायरेक्टर ओम प्रकाश मेहरा भी यहां पहुंचे।
-
प्रियंका के रिसेप्शन में दिखे ‘नाराज’ सलमान, कैमरे में कैद हुए 2 एक्स बॉयफ्रेंड, ग्लैमरस अंदाज में पहुंचे तमाम स्टार्स
-
शबाना आजमी ब्लू रंग की साड़ी में प्रियंका की पार्टी में नजर आईं।
-
बेटे तुषार के साथ जितेंद्र यहां पहुंचे।
-
थ्री इडियट डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा परिवार संग यहां पहुंचे।
-
कियरा आडवाणी का अंदाज यहां भी दिलकश नजर आया। इससे पहले उन्होंने ईशा अंबानी की शादी के दौरान भी अपने लुक को लेकर खूब सुर्खियां बटोरीं।
