-
बॉलीवुड में ऐसे कई नाम हैं जो एक वक्त खूब मशहूर हुए लेकिन जब सितारे डूबे तो गुमनामी के अंधेरे में खो गए। 1988 में एक फिल्म आई थी बीवी हो तो ऐसी। ये फिल्म सलमान खान की पहली फिल्म थी। हालांकि फिल्म के लीड रोल में रेखा और फारूक शेख थे। इसी फिल्म में सलमान के अपोजिट एक्ट्रेस थीं रेनु आर्या।
-
फिल्म बीवी हो तो ऐसी में रेनु और सलमान खान की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था।
-
फिल्म के एक सीन में सलमान खान को बचाने के लिए रेनु अपने सीने पर गोली खा लेती हैं। इस सीन के बाद कई सालों तो वह 'सलमान के लिए सीने पर गोली खाने वालीं' एक्ट्रेस के नाम से ही जानी जाती रहीं।
-
रेनु ने बंजारन और चांदनी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में भी काम किया है। वह फिल्म बंजारन में ऋषि कपूर की प्रेमिका बनी थीं।
-
चांदनी फिल्म में रेनु ने श्रीदेवी की सहेली का किरदार निभाया था। इसके अलावा रेनु कुछ दूसरी फिल्मों में भी दिखीं। हालांकि उनका करियर ज्यादा दिन नहीं चला और वह गुमनाम हो गईं।
-
सिल्वर स्क्रीन और ग्लैमर वर्ल्ड से गायब होने के बाद लोग उन्हें भूल गए। यहां तक कि कई सालों बाद सलमान फ्लाइट में उनसे मिले तो पहचान ही नहीं पाए कि ये वही रेनु आर्या हैं।
-
फिलहाल रेनु मुंबई छोड़ यूपी के नोएडा शिफ्ट हो चुकी हैं। यहां वह घर-परिवार संभाल रही हैं।
-
रेनु की दो बेटियां हैं। रेनु के पति नोएडा की ही एक कंपनी में काम करते हैं।
-
(All Photos: Youtube & Renu Singh Facebook)