-
बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स हैं जो आपस में सगे भाई हैं। इनमें से तमाम नाम ऐसे हैं जिनमें से एक भाई सुपरस्टार तो दूसरा फ्लॉप रहा है। सुपरस्टार भाई ने खूब जोर लगाया कि उसके भाई का करियर भी चल पड़े लेकिन ज्यादातर केस में ऐसा हुआ नहीं। आइए डालते हैं ऐसे ही नामों पर एक नजर:
-
सलमान खान बॉलीवुड के बहुत बड़े स्टार हैं। उन्होंने अपने दोनों भाई, अरबाज और सोहेल, को फिल्म इंडस्ट्री में सफल बनाने के लिए खूब जोर लगाया। उनके साथ फिल्में भी की और फिल्में दिलवाई भीं। लेकिन दोनों का ही करियर फ्लॉप साबित हुआ।
-
आमिर खान ने अपने बड़े भाई फैसल खान को धर्मेश दर्शन की फिल्म मेला से लॉन्च करवाया था। लेकिन उस फिल्म के बाद फैसल गायब हो गए।
-
एक्टर राजू खेर सुपरस्टार अनुपम खेर के छोटे भाई हैं। लेकिन अनुपम खेर का नाम और स्टारडम भी उनके भाई के करियर को हिट नहीं करा पाया।
-
अनिल कपूर बॉलीवुड के कितने बड़े स्टार हैं ये बताने की जरूरत नहीं है। अनिल कपूर ने भाई संजय कपूर को फिल्मों में हिट कराने के लिए खूब मेहनत की। हालांकि उनकी मेहनत कुछ खास रंग नहीं ला पाई औऱ संजय कपूर की गिनती भी फ्लॉप एक्टर्स में हुई।
-
दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और रणधीर कपूर मिलकर भी अपने भाई राजीव कपूर का करियर नहीं चला पाए थे।
-
आमिर खान जैसे एक्टर के साथ डेब्यू के बाद भी अक्षय खन्ना के भाई राहुल खन्ना फिल्मों में अपनी जगह नहीं बना पाए।
