-
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा से लेकर सेलिना जेटली तक कुछ ऐसे मशहूर नाम हैं जिन्होंने विदेशी नागरिक संग शादी कर अपना घर बसाया है। वहीं कुछ बॉलीवुड सेलेब ऐसे भी रहें जिनका किसी विदेशी शख्स से अफेयर की चर्चा तो खूब हुई लेकिन उन्होंने कभी उससे शादी नहीं की। आइए जानते हैं किस-किस स्टार का नाम इसमें शामिल है:
-
90 के दशक में ऐसी खबरें काफी चर्चा में थीं कि आमिर खान ब्रिटिश पत्रकार जेसिका को डेट कर रहे हैं। कहा ये भी जाता है कि बिना शादी आमिर से जेसिका को एक बेटा भी है। हालांकि इस तरह की खबरों की कभी पुष्टि नहीं हो पाई।
-
साल 2011 में कंगना रनौत का नाम ब्रिटिश डॉक्टर निकोलस लैफर्टी के साथ जुड़ा था। दोनों एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते भी देखे गए थे। हालांकि साल 2012 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।
-
अमृता सिंह से शादी के बंधन में रहते हुए सैफ अली खान इटालियन मॉडल रॉसा को डेट कर रहे थे। सैफ ने खुद ये बताया भी है कि उन्होंने रॉसा को कभी नहीं बताया था कि वह पहले से शादीशुदा हैं। बाद में सैफ ने अमृता सिंह से तलाक तो लिया लेकिन शादी करीना कपूर से की।
-
एक्ट्रेस नीना गुप्ता वेस्ट इंडीज के दिग्गज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों की एक बेटी भी है। हालांकि नीना और विवियन ने कभी शादी नहीं की।
-
मलाइका अरोड़ा की बहन एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा का नाम पाकिस्तानी मूल के इंगलिश क्रिकेटर उस्मान अफजल के साथ जुड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने करीब 4 साल तक एक दूसरे को डेट किया। हालांकि बाद में अमृता ने बिजनेसमैन शकील लड़ाक से शादी कर ली।