-
दुनिया की सबसे शुष्क जगह माने जाने वाले अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान में 50 साल में पहली बार भारी बारिश हुई है। इस बारिश ने बंजर और सुनसान जगह को हरियाली में बदल दिया है। रेत के टीलों के नीचे अब पानी की चादरें फैली हुई हैं और जो जगहें पहले सूखी थीं, वे अब हरे-भरे मैदानों में तब्दील हो गई हैं। (Photo: AP)
-
आलम ये है कि पिछले 2 दिनों से लगातार बारिश के बाद यहां बाढ़ आ गई है। मोरक्को के मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मोरक्को में 2 दिन से लगातार बारिश हो रही है। इससे देश में साल भर की औसत बारिश का रिकॉर्ड टूट गया है। (Photo: AP)
-
इससे पहले सहारा रेगिस्तान में 1974 में 6 साल के सूखे के बाद बारिश हुई थी जो बाद में बाढ़ में बदल गई थी। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पिछले 50 साल में पहली बार सहारा रेगिस्तान में इतने कम समय में इतनी अधिक बारिश हुई है। (Photo: AP)
-
नासा की सैटेलाइट तस्वीरों में इरिकी झील में पानी भरता दिख रहा है, जो पिछले 50 सालों से सूखी थी। सहारा रेगिस्तान में रेत के बीच पानी भरने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। (Photo: AP)
-
मोरक्को की मौसम विज्ञान एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि राजधानी रबात से 450 किमी दक्षिण में स्थित टैगौनाइट गांव में 24 घंटे में 100 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। (Photo: AP)
-
नासा की सैटेलाइट तस्वीरों में दिख रहा है कि जगोरा और टाटा के बीच आधी सदी से सूखी इरिकी झील बाढ़ के कारण फिर भर गई है। वहीं, स्थानीय निवासियों और सहारा रेगिस्तान के पर्यटक इस बारिश से चकित हैं। (Photo: AP)
-
स्थानीय निवासियों और सहारा रेगिस्तान मोटरगाड़ियों में आकर रेगिस्तान में बनी झीलों और पानी से भरे टीलों को देख रहे हैं। उनके लिए यह एक अविश्वसनीय नजारा है, जिसे देखकर उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा। (Photo: AP)
-
बता दें, सहारा रेगिस्तान 92 लाख वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यह दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान है जो नॉर्थ, सेंट्रल और वेस्ट अफ्रीका के 10 देशों में फैला हुआ है। इसमें माली-मोरक्को, मौरितानिया, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, लीबिया, नाइजर, चाड, सूडान और मिस्र जैसे देश शामिल हैं। (Photo: AP)
(यह भी पढ़ें: भारत के अलावा इन देशों में भी धूमधाम से मनाया जाता है दशहरा, रामलीला का भी होता है आयोजन)
