-
स्पेन के मजोरका में पुलिस ने एक रूसी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला पर आरोप है कि उसने पहले अपने पति की हत्या की और बाद में उसका मांस अपने पालतू कुत्ते को खिला दिया। (Source: Facebook)
-
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, 46 साल की इस महिला का नाम स्वेटलाना बटुकोवा है। उसके पति का नाम हैंस हेंकल्स था। (Source: Facebook)
-
महिला ने कथित तौर पर 66 वर्षीय पति की एक हॉलिडे रिजॉर्ट में चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी ने उसकी हाथ काटकर अपने पालतू बुल टेरियन कुत्ते को मांस खाने के लिए डाल दिया। (Source: Facebook)
-
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वेटलाना ने खुद माना है कि उसे ड्रग्स की लत है। हत्या के कई घंटे बाद उसने पुलिस को कॉल किया। (Source: Facebook)
-
जांचकर्ताओं के मुताबिक, पीडि़त ने हाल ही में गले का ऑपरेशन कराया था और बोलने में असमर्थ था। (Source: Facebook)
-
शक है कि हत्या से पहले पति ड्रग्स दिया गया क्योंकि उसके शरीर पर संघर्ष के निशान नहीं हैं। दोनों दो साल से साथ रहे थे। जनवरी महीने में ही दोनों ने शादी की थी। (Source: Facebook)
-
स्वेटलाना रूस के तीसरे सबसे बड़े शहर नोवोसिर्बिस्क की रहने वाली है।(Source: Facebook)
-
वह पशु प्रेमी है और अपने फेसबुक पेज पर नियममित तौर पर पालतू कुत्ते और बिल्ली की फोटोज डालती रहती है। (Source: Facebook)
-
स्वेटलाना और उसके पति में अक्सर झगड़ा होता था। शुक्रवार को हुई वारदात से पहले भी कई बार पुलिस उनके घर आ चुकी थी। (Source: Facebook)
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसी महिला ने कुछ वक्त पहले ही बार में मिले एक शख्स को अपने पति की हत्या के लिए 50 हजार पाउंड देने की पेशकश की थी। (Source: Facebook)