-
84 साल के मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक चौथी शादी करने जा रहे हैं। उन्होंने 59 साल की जैरी हॉल से सगाई की है। उन्होंने शादी की जानकारी टाइम्स अखबार में दी है। यह अखबार उन्हीं की कंपनी न्यूज कॉरपोरेशन द्वारा निकाला जाता है। मिस हॉल की यह पहली शादी होगी। हालांकि, वह सिंगर सर मिक जैगर के साथ कई सालों तक रह चुकी हैं। (AP Photo/Alastair Grant, File)
बताया जाता है कि रूपर्ट मर्डोक और जैरी हॉल का रिश्ता कुछ ही महीने पहले शुरू हुआ था। सर मिक से जैरी हॉल का रिश्ता 1999 में टूटा था। दोनों बिना शादी के ही करीब 23 साल साथ रहे। उनके चार बच्चे हुए। Photograph: Arthur Edwards/The Sun रूपर्ट मर्डोक और मिस हॉल पहली बार सार्वजनिक रूप से अक्टूबर में लंदन में रग्बी वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले के दौरान दिखे थे। -
टाइम्स की खबर के मुताबिक रूपर्ट मर्डोक और जैरी हॉल की पहली मुलाकात ऑस्ट्रेलिया में हुई। वहां मर्डोक की एक बहन और भांजी ने जैरी हॉल से उन्हें मिलवाया था। (Photo: Twitter)
-
रूपर्ट मर्डोक ने दूसरी शादी एना टोर्व के साथ की थी। तीन पत्नियों से उनके छह बच्चे हैं।
पुतिन का नाम अभी हाल ही में वेंडी डेंग से भी जुड़ चुका है। वेंडी मर्डोक की पूर्व पत्नी हैं। मर्डोक की तीसरी शादी वेंडी डेंग से हुई थी। यह शादी 2013 में टूट गई थी। ऑस्ट्रेलिया में जन्मे मर्डोक इस समय अमेरिका के नागरिक हैं।
