-

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से आयोजित नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) एग्जाम 2016 के नतीजों का कैंडिडेट्स बेसर्ब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अभी भी रिजल्ट की तारीख को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। आरआरबी इस परीक्षा की आंसर की सितंबर या अक्टूबर में रिलीज करेगा, जिसे आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
-
आरआरबी के ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार कैंडिडेट्स की कुछ समस्याओं पर भी विचार करेगा। हालांकि अभी तक बोर्ड ने आंसर की रिलीज करने की तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन बोर्ड इस महीने या अगले महीने तक इसे रिलीज कर देगा।
-
बताया जा रहा है कि परीक्षा का परिणाम अगले महीने में घोषित किया जाएगा। आरआरबी एनटीपीसी (ग्रेजुएट) कैटेगरी के लिए सैंकड स्टेज कंप्यूटक बेस्ड टेस्ट का आयोजन भी करेगा। यह टेस्ट उन कैंडिडेट्स के लिए होगा जो 28 मार्च से 3 मई 2016 के बीच हुई परीक्षा में पास होंगे।
-
कैंडिडेट्स का आखिरी सलेक्शन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा, जो सीबीटी और ऐप्टिट्यूड टेस्ट के नंबरों के अनुसार तैयार होगी। दूसरे चरण के सीबीटी में सामान्य जागरूकता, गणित और तर्क आदि से संबंधित सवाल शामिल हो सकते हैं।
-
दूसरे चरण का सीबीटी 90 मिनट का होगा जिसमें 120 ओबजेक्टिव सवाल होंगे। इस टेस्ट के तारीख की घोषणा आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर कर दी जाएगी।
-
बता दें कि पिछले साल दिसंबर में आरआरबी ने एक विज्ञापन जारी कर एनटीपीसी कैटेगरी में 18252 पदों के लिए आवेदन मांगे थे।इसमें करीब 93 लाख कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था जिसमें से 56 लाख कैंडिडेट्स को ऑनलाइन परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।
-
रेलवे भर्ती बोर्ड भारतीय रेल में रिक्त पदों की भर्ती करता है और इस समय पूरे भारत में कुल 19 रेलवे भर्ती बोर्ड क्रियाशील हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड का गठन भर्ती प्रक्रिया में सरलता लाने के लिए किया गया था। यह पूरे भारत में कई पदों के लिए भर्ती करता है।