-
Lalu Prasad Yadav Daughters: लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी (Rabri Devi) के 9 बच्चे हैं। तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को छोड़ बाकी सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। लालू की 7 बेटियों में से 4 की शादी राजनीतिक परिवारों में हुई है। इसमें मुलायम सिंह यादव ( Mulayam Singh Yadav) के घर ब्याहीं राजलक्ष्मी यादव (Rajlakshmi Yadav) से लेकर हेमा यादव (Hema Yadav) तक का नाम शामिल है। आइए जानें क्या करते हैं लालू के बाकी तीन दामाद:
-
लालू और राबड़ी की सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती की शादी शैलेश कुमार से हुई है। साल 1999 में दोनों की शादी हुई थी।
-
शैलेश पटना के खगौल से सटे गांव सरारी के रहने वाले हैं। उनके पिता रामबाबू पथिक सार्वजनिक क्षेत्र के एक बैंक में काम करते थे। शैलेश और मीसा की शादी लालू यादव के करीबी रामवचन राय ने कराई थी।
-
शैलेश कम्प्यूटर इंजीनियर हैं। उन्होंने बड़ोदा से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसके बाद लखनऊ से उन्होंने एमबीए किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद शैलेश ने निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक आईसीआईसीआई में असिस्टेंट मैनेजर के रूप में नौकरी की थी। इसके बाद वो आईटी सेक्टर की मशहूर कंपनी इन्फोसिस चले गए।
-
जब लालू की बेटी मीसा से शैलेश की शादी हुई थी तब वो इन्फोसिस में काम कर रहे थे। शादी के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी और अपना बिजनेस करने लगे।
-
फिलहाल शैलेश कुमार अपने साले तेजस्वी यादव और ससुर लालू प्रसाद यादव का सोशल मीडिया अकाउंट मैनेज करते हैं।
-
बात मीसा भारती की करें तो वह राज्यसभा सांसद हैं। मीसा लालू की इकलौती बेटी हैं जो सक्रिय राजनीति में हैं।
-
मीसा भारती ने एमबीबीएस किया हुआ है। डॉक्टरी की पढ़ाई के दौरान उन्होंने अपने बैच में टॉप किया था।
-
सोनिया गांधी के साथ मीसा भारती।
-
लालू प्रसाद यादव के दूसरे नंबर की बेटी का नाम रोहिणी आचार्या है।
-
रोहिणी आचार्या सिंगापुर में रहती हैं। वहां पर वह अपने पति और बच्चों के साथ रहती हैं।
-
रोहिणी आचार्या की शादी समरेश सिंह से हुई है।
-
समरेश पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। रोहिणी से शादी के वक्त समरेश सिंह अमेरिका में नौकरी करते थे।
कई साल अमेरिका में बिताने के बाद समरेश सिंह सिंगापुर में सेटल हो गए हैं। वह वहीं पर नौकरी करते हैं। -
समरेश सिंह के पिता राय रणविजय सिंह रिटायर्ड इनकम टैक्स ऑफिसर थे। वे लालू के कॉलेज फ्रेंड भी थे।
-
समरेश और रोहिणी के तीन बच्चे हैं। पूरा परिवार सिंगापुर में खुशहाल जीवन जी रहा है।
-
छोटे भाई तेजस्वी यादव के साथ रोहिणी आचार्या।
-
रोहिणी अकसर सोशल मीडिया में अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
-
चंदा यादव लालू और राबड़ी देवी की तीसरी बेटी हैं। उनसे बड़ी रोहिणी और मीसा हैं।
-
चंदा यादव की शादी विक्रम सिंह से हुई है। दोनों की शादी 2006 में हुई थी।
-
विक्रम सिंह पेशे से पायलट हैं। वह काफी समय तक एयर इंडिया के साथ जुड़े रहे।
-
चंदा यादव के पास एलएलबी की डिग्री है। चंदा यादव ने पुणे के प्रतिष्ठित कॉलेज से लॉ की डिग्री ली है।
-
चंदा यादव अकसर पति के साथ पटना अपने माता-पिता के यहां आती रहती हैं।
-
चंदा अपने पिता लालू प्रसाद यादव के काफी करीब हैं। रांची के रिम्स में पिता की हालत देख रो पड़ी थीं।
-
चंदा यादव सोशल मीडिया में काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन अपने पिता और भाइयों के समर्थन में ट्वीट करती रहती हैं। <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/lalu-prasad-yadav-youngest-daughter-raj-lakshmi-yadav-tejashwi-yadav-two-sisters-are-mbbs-graduate-know-about-mulayam-singh-yadav-daughter-in-law-sisters-rohini-acharya-and-misa-bharti/1640770/">लालू प्रसाद की बेटियों ने MBBS करने के बाद भी नहीं की डॉक्टरी, जानिए क्या करती हैं राजलक्ष्मी यादव की दोनों बहनें</a>
-
Photos: Social Media
