-

2017 में लॉन्च हुआ सोशल मीडिया ऐप Tiktok दुनिया भर में छाया हुआ है। चंद सालों में ही इस ऐप को जितनी लोकप्रियता हासिल हुई है उतनी शायद ही किसी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को मिली हो। आम इंसानों के साथ ही बॉलीवुड के सेलेब्स भी इस ऐप पर सक्रीय हैं। Tiktok पर भी उन्हें बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं। अप्रैल 2020 तक के आंकड़ों तक के मुताबिक बॉलीवुड सेलेब्स में नेहा कक्कड़ को 16.2 मिलियन, शिल्पा शेट्टी को 15.9 मिलियन, रितेश देशमुख को 13.8 मिलियन, जैकलीन फर्नांडिज को 13.6 मिलियन और दीपिका पादुकोण को करीब 7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। ये टिकटॉक पर बॉलीवुड के 5 सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सेलेब्स हैं। अब जरा टिकटॉक पर इन नॉन फिल्मी सेलेब्स के फॉलोअर्स देखिए:
-
RiyaZ Aly: रियाज अली को 38.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। रियाज टिकटॉक पर टॉप इंडियन सेलेब बन चुके हैं।
-
Arishfa Khan: अरिश्फा खान के टिकटॉक पर 26.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
-
Jannat Zubair: 25.9 मिलियन फ़ॉलोअर्स के साथ जन्नत जुबैर टिकटॉक पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले इंडियन्स में तीसरे पायदान पर हैं।
-
Nisha Guragain: निशा गुरगैन को 25.5 मिलियन लोग टिकटॉक पर फॉलो करते हैं।
-
Awez Darbar: आवेज दरबार के टिकटॉक फॉलोअर्स की संख्या 25 मिलियन है।
-
इन आंकड़ों से साफ है कि इन आम लोगों ने टिकटॉक पर बॉलीवुड सेलेब्स को फैन फॉलोइंग के मामले में काफी पीछे छोड़ रखा है। <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/from-riyaz-aly-to-jannat-zubair-top-5-tiktok-stars-in-india-and-their-massive-net-worth/1411399/">TikTok के ये 5 सुपरस्टार्स किसी सेलेब से नहीं हैं कम, कम उम्र में ही बना ली है करोड़ों की संपत्ति</a>