-
Rita Bahuguna Joshi: यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रीता बहुगुणा जोशी चर्चा में हैं। वह अपने बेटे मयंक जोशी (Mayank Joshi) के लिए पार्टी से विधानसभा का टिकट मांग रही हैं। बेटे को टिकट मिलता है तो ये रीता बहुगुणा की तीसरी पीढ़ी होगी जो राजनीति में कदम रखेगी। रीता जोशी के परिवार से दो लोग मुख्यमंत्री रह चुके हैं। आइए डालते हैं रीता जोशी के परिवार के राजनीतिक सफर पर एक नजर:
-
रीता बहुगुणा जोशी प्रयागराज से बीजेपी की लोकसभा सांसद हैं। 2019 में सांसद बनने से पहले वह योगी आदित्यनाथ की सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं।
-
रीता बहुगुणा बहुगुणा जोशी पहले कांग्रेस पार्टी में थीं। 2016 में उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया था।
-
रीता बहुगुणा जोशी के पिता हेमवती नंदन बहुगुणा दिग्गज राजनेता थे। वह यूपी के मुख्यमंत्री रहे थे। बाद में वह चरण सिंह के पीएम रहते उनकी सरकार में वित्त मंत्री भी बने थे।
-
रीता बहुगुणा जोशी की मां का नाम कमला बहुगुणा था। वह फूलपुर लोकसभा सीट से सांसद रही थीं।
-
रीता बहुगुणा के भाई विजय बहुगुणा उत्तराखंड के सीएम रहे हैं।
-
रीता के एक और भाई हैं शेखर बहुगुणा। शेखर बहुगुणा भी राजनीति में हैं लेकिन वह कभी अपना कोई चुनाव नहीं जीत पाए हैं।
-
रीता बहुगुणा जोशी के बेटे हैं मयंक जोशी। मयंक के लिए रीता बहुगुणा जोशी ने लखनऊ कैंट से विधानसभा सीट की मांग की है।
-
रीता जोशी ने कहा है कि अगर बीजेपी इस सिद्धांत पर टिकट दे रही है कि एक परिवार से किसी एक को ही मिलेगा तो वह अपने बेटे के लिए लोकसभा सांसद का पद छोड़ने के लिए तैयार हैं।