-

Rishi Kapoor Javed Akhtar Rift: ऋषि कपूर करीब 50 सालों तक फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय थे। इस दौरान कई सेलेब्स के साथ उनकी दोस्ती हुई तो कई सितारों के साथ उनके संबंध खराब भी रहे। जावेद अख्तर के साथ भी सालों तक उनका रिश्ता खराब रहा। हालांकि शबाना आजमी (Shabana Azmi) के दखल के बाद दोनों की दोस्ती हो गई थी जो ऋषि कपूर के अंत समय तक कायम रही। आइए जानें क्या था मामला:
-
दरअसल जावेद अख्तर ने एक टीवी इंटरव्यू में गीतकार शैलेंद्र की मौत का जिम्मेदार राज कपूर को बता दिया था। जावेद अख्तर ने कहा था कि शैलेंद्र जिन परिस्थितियों में मरे उसके लिए राज कपूर काफी हद तक जिम्मेदार थे।
-
जब ऋषि कपूर ने वो इंटरव्यू देखा तो काफी नाराज हुए। उन्होंने जावेद अख्तर से इस बाबत अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी।
-
ऋषि कपूर का कहना था कि शैलेंद्र की जितनी मदद राज कपूर ने की थी उतनी इंडस्ट्री में किसी ने नहीं की थी। जब शैलेंद्र अपने सबसे बुरे दौर में थे तब राज कपूर ने काफी आर्थिक मदद की थी।
-
हालांकि जावेद अख्तर ने तब ऋषि कपूर से कहा था कि उन्हें जैसा महसूस हुआ था उन्होंने वैसा इंटरव्यू में कहा था। उस दिन से दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी।
-
जावेद अख्तर की पत्नी शबाना आज़मी ऋषि कपूर की अच्छी दोस्त हुआ करती थीं। उन्होंने ऋषि कपूर के साथ कई फिल्मों में भी साथ काम किया है।
-
शबाना आजमी ने सालों तक कोशिश की कि जावेद और ऋषि कपूर के बीच जो भी विवाद है उसे खत्म किया जाए। आखिरकार वह इसमें सफल भी हुईं।
-
कुछ सालों बाद जावेद अख्तर ने ऋषि कपूर से राज कपूर के लिए इस्तेमाल किये गए अपने शब्द वापस लिये। वहां से दोनों एक बार फिर से दोस्त बन गए।
-
एक बार जब दोनों के बीच की दरार खत्म हुई तो काफी अच्छी दोस्ती चली। अपने निधन से पहले जब ऋषि कपूर अमेरिका में कैंसर का इलाज करवा रहे थे तज जावेद अख्तर भी उनसे वहां पर मिलने पहुंचे थे।
-
ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए जावेद अख्तर ने लिखा था कि आज मेरा 47 साल पुराना दोस्त इस दुनिया से चला गया। (Photos: Social Media)