-
Rishi Kapoor Funeral: बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर पंचतत्व में विलीन हो गए। मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। लॉकडाउन के चलते लगी पाबंदियों के कारण ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में ज्यादा लोग नहीं पहुंच सके। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिर्फ 24 लोग ही मौजूद रहे। बेटे रणबीर कपूर ने पिता के अंतिम संस्कार के रस्म को पूरा किया।
-
अंतिम संस्कार के मौके पर श्मशान घाट पर परिवार के और करीबी ही मौजूद रहे।
-
ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा दिल्ली में रहती हैं। वह पिता के अंतिम संंस्कार में शामिल नहीं हो पाई।
-
ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने वालों में बॉलीवुड के कुछ स्टार्स भी शामिल रहे।
-
अभिषेक बच्चन ने ऋषि कपूर के पार्थिव शरीर पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अरमान जैन भी ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन को पहुंचे।
-
सैफ अली खान और करीना कपूर भी ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
-
इनके अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन, उद्योगपति अनिल अंबानी, रीमा जैन, मनोज जैन, आदर जैन, अनीशा जैन, विमल पारीख और राहुल रवैल श्मशान घाट पर ऋषि कपूर को आखिरी विदाई देने के लिए मौजूद थे।
-
इस दुख की घड़ी में रणबीर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट कपूर परिवार के साथ दिखीं।
-
कुछ समय पहले ऋषि कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो चाहते हैं कि मरने से पहले बेटे रणबीर की शादी देख लें। ऋषि कपूर ने ये भी कहा था कि वह रणबीर के बच्चों को गोद में खिलाना चाहते हैं।
-
मगर अफसोस कि ऋषि कपूर की दादा बनने की ख्वाहिश अधूरी ही रह गई।