-
Rihanna Wiki Bio Networth Income Property: अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना (Rihanna) ने किसान आंदोलन को लेकर एक ट्वीट किया जिसे लेकर सोशल मीडिया में तहलका मच गया है। इस ट्वीट के चंद घंटों के अंदर ही रिहाना के ट्विटर फॉलोर्स की संख्या में 10 लाख से ज्यादा का इजाफा हो गया है। रिहाना टॉप ट्रेंड कर रही हैं। आइए जानें कौन हैं रिहाना:
-
रिहाना (Rihanna) का जन्म 20 फरवरी 1988 को बारबाडोस के सैंट माइकेल में हुआ। उनका असली नाम रॉबिन रिहाना फेंटी है।
-
रिहाना ने अपना पहला 'अलबम म्यूज़िक ऑफ़ द सन' और 'अ गर्ल लाइक मी' साल 2005 में रिकॉर्ड किया था। तब उनकी उम्र महज 17 साल थी।
-
रिहाना बचपन से मडोना, बॉब मारले और जैनेट जैक्सन जैसे सितारों की बड़ी फैन रही हैं। मात्र 12 साल लंबे करियर में रिहाना ने आठ ग्रैमी अवॉर्ड और 14 बिलबोर्ड म्युजिक अवॉर्ड्स जीते हैं।
-
2019 में फोर्ब्स ने रिहाना को सबसे धनी म्यूजिशियन बताया था. फोर्ब्स के मुताबिक रिहाना की कुल संपत्ति 600 मिलिनय डॉलर यानी करीब 4400 करोड़ रुपये है।
-
रिहाना अपनी कमाई का ज्यादातर हिस्सा दान कर देती हैं। उन्होंने 2012 में क्लारा लॉयनेल फाउंडेशन (Clara Lionel Foundation) की स्थापना की थी। यह संगठन दुनिया भर में शिक्षा और अन्य कार्यों के लिए काम कर रहा है।

रिहाना ने मार्च 2020 में कोविड-19 से निबटने के लिए 50 लाख डॉलर (लगभग 36 करोड़ रुपये) दान दिए थे। इसके अलावा उनकी संस्था ने भी काफी मदद की थी। -
All Photos: Rihanna Fanclub Facebook