-
Rishi Kapoor Death: बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से उमके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दिग्गज अभिनेता का शव फिलहाल मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में है। ऋषि कपूर के पार्थिव शरीर को अस्पताल से सीधे श्मशान घाट ले जाया जाएगा। परिवार के लोग ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा का इंतजार कर रहे हैं।
-
रिद्धिमा कपूर दिल्ली में रहती हैंं। लॉकडाउन के कारण वह अंतिम समय में पिता के पास मौजूद नहीं रह सकीं।
-
मुंबई पहुंचने से पहले रिद्धिमा ने अपने पापा ऋषि कपूर के लिए सोशल मीडिया में एक इमोशनल नोट लिखा है।
-
इस तस्वीर के साथ रिद्धिम का पापा के लिए लिखा नोट काफी वायरल हो रहा है। लोग इसे पढ़कर भावुक हो रहे हैं और रिद्धिमा को ऐसे वक्त में मजबूत बने रहने के लिए ढांढस बंधा रहे हैं।
-
रिद्धिमा ने अपने पापा को मिस करते हुए लिखा है कि, 'पापा, आई लव यू। मैं हमेशा आपसे प्यार करती रहूंगी- ईश्वर मेरे मजबूत योद्धा की आत्मा को शांति प्रदान करे। मैं हर दिन आपको मिस करूंगी, मैं आपके वीडियो कॉल हमेशा मिस करूंगी! जब तक हम फिर नहीं मिलते पापा आई लव यू।'
-
महाराष्ट्र पुलिस ने अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोगों के शामिल होने पर पाबंदी लगाई है। ऐसे में देखना होगा कि परिवार के कौन से सदस्य अपने प्यारे ऋषि कपूर की अंतिम यात्रा में शामिल हो पाते हैं। <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/irrfan-khan-best-friend-tigmanshu-dhulia-pay-his-last-tribute-to-bollywood-finest-actor/1392512/“>जिस दोस्त ने इरफान को बनाया ‘इरफान’, उसी के कंधे पर निकला बेमिसाल एक्टर का जनाजा