-

क्रिकेट दुनियाभर में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खेल है। हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वो अपने देश के लिए खेले। ऐसे में टीम का प्रतिनिधित्व करना बहुत गौरव की बात होती है। टीम के कप्तान के उपर ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। वहीं मैच के दौरान सभी की निगाहें टीम के कप्तान पर होती है। ऐसे में उसे अपनी परफॉरमेंस को बरकरार रखना बहुत जरूरी होता है। इसके साथ ही टीम को जिताना भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसी कड़ी में हम आज आपको ऐसे कप्तान के बारे में बताएंगे जो सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं। (Image: Dhoni Image Indian Express Archieve and Ricky Ponting Image PTI)
रिकी पोंटिंग- रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को लगातार 1999, 2003 और 2007 वर्ल्ड कप में जीत दिलाई है। पोंटिंग 77 टेस्ट, 229 वनडे और 17 टी20 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। (Image: Indian Express Archieve) ग्रीम स्मिथ- दक्षिण अफ्रीकी के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने सलामी बल्लेबाज के तौर पर अपने करियर की शुरूआत की थी। कुछ दिनों बाद ही वो टीम के कप्ताम बन गए। इस दौरान स्मिथ ने कुल 286 अंतरराष्ट्रीय मैचों में टीम का प्रतिनिधित्व किया। स्मिथ ने अपनी टीम को 53 टेस्ट, 92 वनडे और 18 टी20 मैचों में जीत दिलवाई थी। (Image: Indian Express Archieve) महेंद्र सिंह धोनी- भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। साल 2007 में धोनी को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था। बतौर कप्तान धोनी ने 324 मैचों में टीम की कमान संभाली। धोनी ने साल 2011 में टीम इंडिया को वर्ल्ड कप में जीत दिलाई थी। इसके साथ ही धोनी टीम इंडिया को 100 से ज्यादा वनडे जिताने वाले इकलौते कप्तान हैं। (Image: Indian Express Archieve) स्टीफन फ्लैमिंग- स्टीफन फ्लैमिंग की गिनती न्यूजीलैंड के बेहतरीन कप्तानों में की जाती है। उन्होंने सबसे लंबे समय तक टीम की कमान संभाली। उन्होंने तीनों फॉर्मेट में टीम का प्रतिनिधित्व किया। बतौर कप्तान फ्लैमिंग ने टीम के लिए कुल 303 मैच खेले जिसमें उन्होंने 128 मैचों में जीत दिलाई।(Image: Indian Express Archieve) महेला जयवर्धने- श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने की गिनती महान क्रिकेटरों में की जाती है। बतौर कप्तान जयवर्धने ने श्रीलंका के लिए कुल 186 मैच खेले जिसमें उन्होंने 18 टेस्ट, 68 वनडे और 12 टी20 मैचों में जीत दिलाई। (Image: Mahela Jayawardena Instagram)