-
इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ऐसा कोई काफी क्वालिटी टाइम स्पेंट करने के लिए बार-बार मौकों की तलाश करते हैं। दोनों ही एक दूसरे से मुलाकात करने के लिए सरप्राइज देते हैं। हालांकि बीच में दोनों के बीच ब्रेकअप की खबरें भी आई थीं, लेकिन कुछ दिन बाद ही दोनों का पैचअप हो गया। इसके बाद दोनों का प्यार इतना गहराया कि पूछो मत। लेकिन क्या आपको पता कि दोनों के बीच पैचअप और ब्रेकअप कैसे हुआ। चलिए हम आपको बताते हैं कि ब्रेकअप और पैचअप की वजह क्या है।

साल 2016 की शुरुआत से ही अनुष्का-विराट के ब्रेकअप की खबरें मीडिया में आई थीं। लेकिन जैसे ही आईपीएल खत्म हुआ और अनुष्का की सुल्तान की शूटिंग पूरी हो गई तब विराट-अनुष्का का पैचअप हो गया और दोनों ने फिरसे साथ में वक्त बिताने लगे। जबकि इससे पहले विराट इतना व्यस्त हो गए थे की यो अनुष्का को समय नहीं दे पा रहे थे तो वहीं अनुष्का विराट से शादी करने का कमिटमेंट भी लेना चाह रही थीं। 
लेकिन दोबारा पैचअप हुआ तो अनुष्का ने विराट के सामने यही शर्त राखी थी की विराट ज्यादा से ज्यादा टाइम उनके साथ स्पेंट करे और शादी का वादा करेंगे तो उनकी ओर से हां है। -
लिहाजा इसके बाद विराट ने अनुष्का की दोनों शर्तें मानते हुए उनके साथ वक्त बिताना शुरू किया है। साथ ही विराट ने अनुष्का को शादी का वादा भी किया है।
-
हाल ही में विराट ने मुंबई के पॉश इलाके में 34 करोड़ का फ्लैट लिया है। उम्मीद है विराट जल्द अपना दूसरा वादा निभाकर अनुष्का के साथ इस फ्लैट में शिफ्ट हो जाएंगे।
-
हीं इस घड़ी का उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का भी बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।