-
साल 2000 में प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म आई थी- हेरा फेरी (Hera Pheri)। इस फिल्म के मुख्य किरदार थे अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म में काम करने वाले कलाकार आज भी अपने किरदारों के नाम से याद किए जाते हैं। ऐसा ही एक कैरेक्टर था 10 साल की रिंकू का। रिंकू का किरदार निभाया था ऐन एलेक्सिया ऐनरा ने। ऐनरा अब काफी बड़ी हो गई हैं।
-
ऐन ने जिस रिंकू का किरदार निभाया था वह फिल्म में देवी प्रसाद (कुलभूषण खरबंदा) की पोती थी। फिल्म में कुछ गुंडे रिंकू को किडनैप कर लेते हैं।
-
ऐन अब 30 साल की हो चुकी हैं। वह फिल्मी दुनिया से बहुत दूर हैं।
-
हेरा फेरी के अलावा ऐन ने कमल हासन की तमिल फिल्म अवई शानमुगी में उनकी बेटी का रोल प्ले किया था।
-
दो फिल्मों के बाद ही ऐन ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पिता नहीं चाहते थे कि ऐन एक्टिंग में अपना करियर बनाएं।
-
ऐन इन दिनों बेकार पड़ी चीजों से काम की चीजें बनाने वाले एक स्टार्टअप के साथ जुड़ी हैं।
-
ऐन ने अक्षय कुमार के साथ अपनी ये पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट पुरानी यादें ताजा की थीं।
-
ऐना का सोशल मीडिया अकाउंट देख कहा जा कता है कि वह घूमने फिरने का काफी बड़ी शौकीन हैं।
-
(All Photos: Annanra Instagram)