-
Mukesh Ambani Family: मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स हैं। मुकेश के पिता धीरूभाई अंबानी (Dhirubhai Ambani) ने जिस रिलायंस (Reliance) इंडस्ट्रीज की नींव रखी थी उसे मुकेश नई बुलंदियों तक पहुंचा रहे हैं। धीरूभाई अंबानी और कोकिला बेन (KokilaBen Ambani) के मुकेश के अलावा तीन बच्चे और हैं। आइए जानें अंबानी परिवार में किसके कितने बच्चे हैं।
-
रिलायंस इंडस्ट्रीज के फाउंडर धीरूभाई अंबानी के 4 बच्चे हैं। दो बेटे और दो बेटियां। बेटों के नाम मुकेश और अनिल अंबानी है। वहीं बेटियां नीना और दीप्ति हैं।
-
मुकेश अंबानी की शादी नीता अंबानी के साथ हुई है। शादी के बाद डॉक्टरों ने कह दिया था कि नीता कभी मां नहीं बन सकती हैं। हालांकि ऐसा नहीं हुआ।
-
मुकेश और नीता अंबानी के तीन बच्चे हैं। ईशा और आकाश अंबानी जुड़वा हैं । अनंत अंबानी छोटे बेटे हैं।
-
मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल की शादी फिल्म अभिनेत्री टीना मुनीम से हुई है। अनिल और टीना के दो बेटे हैं। बेटों के नाम जय अनमोल और जय अंशुल हैं।
-
मुकेश अंबानी की बहन नीना कोठारी के दो बच्चे हैं। बच्चों के नाम नयनतारा और अर्जुन हैं।
-
धीरूभाई की सबसे छोटी संतान दीप्ति सालगांवकर के भी दो बच्चे हैं। बेटी का नाम इशिता और बेटे का नाम विक्रम है।
-
मुकेश अंबानी के बेटे आकाश की शादी श्लोका मेहता से हुई है। उनकी एक संतान है।
-
Photos: Social Media