Mukesh Ambani Nita Ambani: रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के प्रमुख मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) की शादी 12 दिसंबर 2018 तो पीरामल इंडस्ट्रीज के आनंद पीरामल (Anand Piramal) के साथ हुई थी। अंबानी परिवार की इस शादी शादी में देश दुनिया की मशहूर शख्सियतों ने शिकरत की थी। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से लेकर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) जैसे बॉलीवुड सुपरस्टार्स शादी में बारातियों को खाना परोसते दिखे थे। आइए जानें ऐसा क्यों हुआ था। ईशा अंबानी की शादी में अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय औऱ बेटी आराध्या के साथ पहुंचे थे। शादी के बाद एक ट्विटर यूजर ने अभिषेक बच्चन को ये कहते हुए ट्रोल किया था कि आप लोग तो मुकेश अंबानी की बेटी की शादी में खाना परोस रहे थे। ऐसा क्यों? अभिषेक बच्चन ने उस ट्विटर यूजर के सवाल का जवाब देते हुए बताया था कि ये बारातियों को खाना परोसना गुजराती शादी के रस्मों का ही एक हिस्सा है। बकौल अभिषेक बच्चन इस रस्म को 'सज्जन घोट' कहा जाता है। इसमें लड़की वाले लड़के वालों को अपने हाथ से खाना परोसते है। -
बता दें कि ईशा अंबानी की शादी मुकेश अंबानी के शाही निवास एंटीलिया से हुई थी।
-
इस मौके पर पूरे एंटीलिया को दुल्हन की तरह सजाया गया था।
शादी में एक तरह से पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ा था।
