-
Mukesh Ambani Nita Ambani: मुकेश अंबानी देश के ही नहीं बल्कि पूरे एशिया के सबसे अमीर शख्स हैं। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की लग्जरी लाइफस्टाइल अकसर चर्चा में रहती है। अपने नौकरों को 2 लाख से ज्यादा की सैलरी देने वाले मुकेश अंबानी के बच्चे अपना कमरा खुद ही साफ किया करते हैं। नीता अंबानी ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था। नीता अंबानी ने ये भी बताया था कि आखिर ऐसा क्यों है:
-
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में नीता अंबानी से सवाल पूछा गया कि वह अपने बच्चों को किस तरह से जमीन से जोड़े रखती हैं।

नीता ने इसके जवाब में कहा था कि मुकेश अंबानी और मैं, हम दोनों मिडिल क्लास से बिलॉन्ग करते थे। मिडिल क्लास फैमिली में काफी चीजें होते हुए भी कई चीजों के बिना भी रहना पड़ता था। -
नीता अंबानी ने बताया कि उनके बच्चे आकाश, ईशा और अनंत ने काफी समय अपने दादा और नाना के साथ बिताया है। उन्हें वहां से डाउन टू अर्थ रहने की सीख मिली है।
-
बकौल नीता अंबानी उनके पापा सैंटाक्रूज में रहते थे और मैं बच्चों को लोकल ट्रेन से लेकर वहां जाया करती थी। मेरी मां तब अहमदाबाद से आती थीं और बच्चों को ट्रेन से ही लेकर वहां जाया करती थीं। नीता ने बताया कि बच्चों का चीजों की अहमियत समझना और जमीन से जुड़े रहना बहुत जरूरी है।
-
नीता बताती हैं कि बच्चों को दी हुई सीख ही थी कि घर में तमाम नौकर रहते हुए भी वो अपना कमरा खुद ही साफ किया करते हैं।
-
फोटोज – सोशल मीडिया