-
Mukesh Ambani Nita Ambani: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी बिजनेस में अपनी दूरदर्शिता के लिए भी जाने जाते हैं। दोनों कई बार इंटरव्यूज में कह चुके हैं कि आने वाला सामय भारतीय युवाओं का है औऱ हमें उनके तरीके से सोचना ही पड़ेगा। नीता अंबानी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे वह अपने बच्चों की सलाह पर भी काम करती हैं। एक बार तो नीता ने बच्चों की बात सुन पूरे स्कूल का ही टाइमटेबल बदल डाला था। आइए जानते हैं क्या था पूरा मामला:
-
नीता अंबानी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुद खुलासा किया था। दरअसल इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि जब आपको किसी की सलाह की जरूरत होती है तो किससे लेती हैं?
-
नीता अंबानी ने इसके जवाब में कहा था कि वह सबसे पहले बिना सोचे अपने पति मुकेश अंबानी से बात करती हैं। नीता ने कहा कि वही मेरे, गाइड, मेंटॉर, दोस्त, फिलॉसफर सबकुछ हैं।

नीता अंबानी ने आगे बताया कि इन दिनों वह अपने बच्चों से भी सलाह लेती हैं। बकौल नीता आजकल के युवा बहुत अलग तरीके से सोचते हैं। उनकी सोच में एक खास ऊर्जा होती है। 
नीता अंबानी ने एक पुराना किस्सा शेयर करते हुए बताया कि जब ईशा और आकाश 7वीं-8वीं में थे तो एक दिन मैं अपने धीरू भाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल का टाइमटेबल बना रही थी। मैं 1 घंटे का एक पीरियड रखना चाहती थी। -
ईशा और आकाश ने तब नीता अंबानी से कहा कि, 'आखिरी के 20 मिनट में तो हम सबको नींद आने लगती है। सारे बच्चे सोनो लगते हैं क्योंकि 40 मिनट के बाद हमारा अटेंशन स्पैम घटने लगता है।' तब नीता ने इसपर बहुत सोचा।
-
बाद में बच्चों की बातों पर अमल करते हुए नीता अंबानी ने पीरियड का टाइम 40 मिनट कर दिया। छोटे बच्चों के लिए यह अवधि 30 मिनट की कर दी गई।
-
All Photos: Social Media