-
Mukesh Ambani Nita Ambani: नीता अंबानी रिलायंस (Reliance) प्रमुख मुकेश अंबानी की पत्नी हैं। करीब 35 साल पहले दोनों ने शादी रचाई थी। बीते कुछ सालों में नीता अंबानी ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है। अब लोग उन्हें ना सिर्फ मुकेश अंबानी की पत्नी के तौर पर जानते हैं बल्कि वह खुद भी एक सफल उद्यमी बन चुकी हैं। आइए जानें कैसा रहता है नीता अंबानी का डेली रूटीन:
-
नीता अंबानी अपने दिन की शुरुआत वर्क आउट से करती हैं। वह सुबह उठने के बाद करीब 40 मिनट तक स्वीमिंग या फिर भरत नाट्यम भी करती हैं।
-
वर्कआउट के बाद उन्हें ड्राई फ्रूट्स खाना पसंद है। नाश्ते में वह ऑमलेट खाना प्रेफर करती हैं।
-
लंच में नीता अंबानी हरी सब्जियां और सूप लेती हैं तो वहीं डिनर में वह और ज्यादा हरी सब्जियां अंकुरित चने के साथ लेती हैं।
-
ये नीता अंबानी का स्ट्रिक्ट डाइट प्लान ही है जिसकी मदद से उन्होंने तीन बच्चों के जन्म के बाद अपना बढ़ा वजन काफी ज्यादा कम कर लिया।
-
नीता अंबानी के बारे में कहा जाता है कि वह 5 तरह के पौष्टिक जूस पीती हैं जिनमें चुकंदर का जूस प्रमुख है। बताया जाता है कि कुछ भी हो जाए नीता चुकंदर का जूस कभी मिस नहीं करती हैं।
-
नीता अंबानी की कोशिश रहती है कि आम दिनों में वह रात 9 बजे से पहले घर पहुंच जाएं और उसके बाद का पूरा समय वह परिवार के साथ बिताती हैं।
-
ऊपर दी गई सारी जानकारी scmp.com से ली गई हैं।
-
All Photos: Social Media