-
बिजनेस वर्ल्ड और बॉलीवुड का रिश्ता का बेहद पुराना है। बड़े-बड़े बिजनेसमैन्स के साथ बॉलीवुड स्टार्स की दोस्ती कोई आज की नहीं है। हालांकि बिजनेस जगत और बॉलीवुड में दोस्ती के इतर प्यार के कुछ ऐसे रिश्ते भी उभरे जो आगे चलकर सात फेरों में तब्दील हुए। बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जिन्हें उनका प्यार फिल्मों से अलग इन मशहूर शख्सियतों में दिखा। फिर चाहे वो अनिल अंबानी (Anil Ambani) के लिए टीना मुनीम (Tina Munim) का प्यार हो या फिर राज कुंद्रा के लिए शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का।
-
जूही चावला ने 1995 में जय मेहता से शादी रचाई थी। जूही के पति जय मेहता मल्टीनेशनल कंपनी मेहता ग्रुप के ओनर हैं। उनकी सीमेंट की दो कंपनियां भी हैं।
-
टीना मुनीम ने साल 1991 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के अनिल अंबानी से शादी रचाई थी। अंबानी परिवार देश का सबसे अमीर परिवार है।
-
शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी रचाई है। राज कुंद्रा लंदन में भारतीय मूल के प्रमुख व्यापारी हैं। 2004 में उन्होंने ब्रिटेन के 198 सबसे अमीर लोगों की श्रेणी में अपना स्थान बनाया था। 2009 में उन्होंने शिल्पा शेट्टी संग सात फेरे लिए।
-
गजनी फेम असिन ने साल 2016 में राहुल शर्मा से शादी रचाई। राहुल माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर हैं।
-
शाहरुख खान के साथ स्वदेश से डेब्यू करने वाली गायत्री जोशी ने विकास ओबरॉय से शादी की है। विकास ओबेरॉय को पूरी दूनिया में रियल एस्टेट टॉयकून के नाम से जाना जाता है। वे मुंबई में रियल एस्टेट फर्म चलाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 46 साल के विकास की 1.6 अरब डॉलर (10 हजार करोड़ रु. से ज्यादा) की नेटवर्थ हैं। गायत्री अपने पति के कारोबार को बढ़ाने के लिए उनका कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रहीं है।