-
Mukesh Ambani Anil Ambani: रिलायंस (Reliance) इंडस्ट्रीज आज देश की सबसे बड़ी कंपनी है। इसके संस्थापक धीरूभाई अंबानी (Dhiru Bhai Ambani) के बेटे मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स बन चुके हैं। छोटे बेटे अनिल अंबानी ने भी बिजनेस में खूब चर्चा हासिल की। एक कार्यक्रम में मुकेश अंबानी ने अपने पिता को लेकर कुछ ऐसा कहा था कि वहां मौजूद परिवार के हर शख्स की आंखें भर आईं। नीता अंबानी ( Nita Ambani) और अंनंत अंबानी (Anant Ambani) समेत हर कोई रोता दिखा था।
-
दरअसल पूरा मामला साल 2017 का है। तब रिलायंस ग्रुप की स्थापना के 40 साल पूरे हुए थे। मुकेश अंबानी मंच से संबोधन कर रहे थे।
-
अपने संबोधन में मुकेश अंबानी ने कहा कि पिछले 40 सालों में रिलायंस ने जो कुछ भी नाम, सम्मान और शोहरत हासिल की है वो सब सिर्फ एक शख्स को समर्पित है और वो हैं मेरे पिता धीरूभाई अंबानी।
-
इतना कहते हुए मुकेश अंबानी की आंखें डबडबा गईं और उनके आंसू निकलने लगे।
-
मुकेश अंबानी की बातें सुन उनके बेटे अनंत अंबानी भी भावुक हो गए और किसी तरह खुद को संभालते नजर आए।
-
उधर नीता अंबानी अपने पति को भावुक होता देख रोती नजर आईं। उनकी आंखों में भरे आंसूं छिपाए नहीं छिप रहे थे।
-
इन सबके बीच मुकेश अंबानी की मां कोकिला बेन रोने लगीं। वह अपनी कुर्सी से उठ भी नहीं पाईं और उनकी आंखों से आंसू बहते रहे। कई लोग नीता अंबानी की सास को सांत्वना देते भी दिखे।
-
Photos: Social media