-
Shatrughan Sinha Tina Ambani : शत्रुघ्न सिन्हा दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री में छाए रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में तमाम कलाकारों के साथ काम किया है। उन्हीं में से एक नाम टीना मुनीम का है। टीना मुनीम अब रिलायंस (Reliance) प्रमुख मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे भाई अनिल अंबानी (Anil Ambani) की पत्नी हैं।
-
टीना मुनीम के साथ शत्रुघ्न सिन्हा ने कई फिल्मों में काम किया है। फिल्में भले ज्यादा ना चली हों लेकिन दोनों के बीच की दोस्ती आज भी कायम है।
-
शत्रुघ्न सिन्हा ने तो टीना अंबानी पर प्यार लुटाते हुए ये तक कह दिया था कि उन्होंने ही उनको नया जीवन दिया है।
-
दरअसल पूरा मामला साल 2016 का है जब शत्रुघ्न सिन्हा की बाईपास सर्जरी हुई थी। उनका इलाज मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में हुआ था।
-
टीना अंबानी इस अस्पताल की प्रोपराइटर हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने स्वस्थ होने के बाद कहा था कि हॉस्पिटल में उनका खास ख्याल रखा गया।
-
बकौल शत्रुघ्न सिन्हा टीना अंबानी के निर्देश के बाद उन्हें खास कमरा उपलब्ध करवाया गया था।
-
इतना ही नहीं शत्रुघ्न सिन्हा की देखभाल में हमेशा डॉक्टरों की टीम तैनात रहती थी। खुद टीना भी निजी तौर पर उनका हालचाल लेने पहुंचती रहती थीं।
-
टीना अंबानी के इस खास इंतजाम पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि वो लोग झूठ बोलते हैं कि पुराने फिल्मी कनेक्शन समय पर साथ नहीं देते।
-
शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया था कि टीना अंबानी के नेतृत्व में जिस तरह से अस्पताल में उनका ध्यान रखा गया उसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी।
-
ठीक होने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने मीडिया इंटरव्यू में टीना पर अपना प्यार लुटाते हुए कहा था कि उनके कारण ही मुझे नई जिंदगी मिल पाई है।
-
बता दें कि टीना अंबानी का परिवार शत्रुघ्न सिन्हा की फैमिली के काफी करीब है।
-
कई मौकों पर दोनों परिवार के सदस्य एक साथ देखे जाते रहे हैं।
-
टीना अंबानी 1978 से 1990 तक बॉलीवुड में सक्रिय थीं।
-
1991 में उन्होंने अनिल अंबानी संग शादी रचा ली और बॉलीवुड को अलविदा कह दिया।
-
टीना और अनिल अंबानी के दो बेटे हैं। बोटों के नाम जय अंशुल और जय अनमोल हैं।
-
Photos; Social media