-
Mukesh Ambani Daily Routine: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चीफ मुकेश अंबानी दौलत शोहरत के मामले में पूरी दुनिया में चर्चित हैं। सिर्फ भारत ही नहीं पूरे एशिया में मुकेश और नीता अंबानी (Nita Ambani) से ज्यादा पैसे किसी दंपत्ति के पास नहीं हैं। मुकेश अंबानी की संपत्ति (Mukesh Ambani Networth) और कमाई (Mukesh Ambani Income) देखते हुए पता चलता है कि वह हर घंटे करीब 90 करोड़ और हर मिनट लगभग 1.5 करोड़ रुपए कमा लेते हैं। आइए जानें कैसी है भारत के सबसे अमीर शख्स की दिनचर्या:

तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में मुकेश अंबानी के डेली रूटीन के बारे में बताया गया है। कुछ इंटरव्यूज में खुद मुकेश अंबानी या फिर उनकी पत्नी नीता अंबानी ने उनकी दिनचर्या के बारे में बताया है। -
मुकेश अंबानी सुबह जल्दी उठने वालों में से हैं। बताया जाता है कि वह रोज सुबह 5 से 5.30 के बीच उठ जाते हैं। उठने के बाद वह जिम में वर्कआउट करते हैं। उनके घर एंटीलिया में ही सेकेंड फ्लोर पर आलीशान जिम बना हुआ है।
-
जिम से आने के बाद वह स्नान और ध्यान करते हैं। उसके बाद 7.30 से 8.00 बजे के बीच एंटीलिया के 19वें फ्लोर पर नाश्ता करने पहुंचे हैं।
-
मुकेश अंबानी शुद्ध शाकाहारी हैं। नाश्ते में वह पपीते का जूस, दलिया या फिर दही के साथ मिस्सी रोटी लेना पसंद करते हैं।
-
सुबह 9 से 10 बजे के बीच वे एंटीलिया के 14वें फ्लोर पर अपने कमरे में ऑफिस जाने के लिए तैयार होते हैं।

10 से 11 बजे के बीच वह घर से ऑफिस के लिए निकल जाते हैं। ऑफिस जाने से पहले वह अपनी मां, पत्नी और बच्चों के साथ कुछ समय जरूर बिताते है। बिना मां का आशीर्वाद लिये वह घर से नहीं निकलते हैं। 
नरीमन पॉइंट में बने अपने हेडऑफिस में मुकेश अंबानी 10 से 12 घंटे के करीब बिताते हैं। रात 11 बजे के बाद वह घर लौटते हैं। -
मुकेश अंबानी चाहे कितनी भी देर से आएं घर पर नीता साथ में ही डिनर करती हैं।