-

Mukesh Ambani Nita Ambani: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भारत के सबसे अमीर दंपति हैं। दोनों के तीन बच्चे हैं। बेटी ईशा (Isha Ambani) और आकाश (Akash Ambani) जुड़वा हैं तो वहीं अनंत (Anant Ambani) सबसे छोटे हैं। अपने वेटलॉस से सबको हैरान कर देने वाले अनंत अंबानी काफी हाजिरजवाब भी हैं। एक बार तो अनंत अंबानी ने बॉलीवुड सुपरस्टार को अपने जवाब से चुप करा दिया था:
-
दरअसल पूरा मामला साल 2017 का है। तब रिलायंस के 40 साल पूरे होने पर गुजरात के जामनगर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस प्रोग्राम को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने होस्ट किया था।
-
शाहरुख खान ने मुकेश अंबानी के तीनों बच्चों के साथ स्टेज पर खूब मस्ती की आकाश और ईशा के साथ तो शाहरुख ने डांस भी किया।
-
मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी से मंच पर बातचीत के दौैरान शाहरुख ने उन्हें बताया कि मेरी पहली सैलरी 50 रुपए थी।
अपनी पहली सैलरी के जिक्र के बाद उन्होंने अनंत अंबानी से उनकी पहली कमाई पूछ ली। इस सवाल को सुनने के बाद अनंत ने जो जवाब दिया, उसको सुनकर समारोह में बैठे सभी लोगों के हंस पड़े। अनंत अंबानी ने अपनी पहली कमाई के सवाल पर शाहरुख से कहा कि, 'आप रहने दीजिए। अगर मैंने अपनी पहली सैलरी बता दी तो आप शर्मिंदा हो जाएंगे।' -
अनंत अंबानी का जवाब सुन शाहरुख भी लाजवाब हो गए। बता दें कि अनंत अंबानी के पिता मुकेश अंबानी सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे एशिया में सबसे धनी व्यक्ति हैं।
-
All Photos: Social Media