-

Mukesh Ambani Reliance: मुकेश अंबानी ने उद्योग जगत में दुनिया भर में नाम कमाया है। बेहिसाब शोहरत के साथ ही बेशुमार दौलत के भी मालिक हैं रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख। मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani), बच्चों औऱ मां के साथ मुंबई में बने अपने आलीशान घर एंटीलिया (Antillia) में रहते हैं। मुकेश अंबानी के जीवन में कुछ उसूल हैं जिनसे वह कभी समझौता नहीं करते। आइए जानें क्या हैं वो:
-
मुकेश अंबानी शुद्ध शाकाहारी हैं। घर पर हों या बाहर उन्होंने हमेशा खुद को मांसाहार से दूर ही रखा।
तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुकेश अंबानी कभी शराब को हाथ भी नहीं लगाते। वह पूरी तरह से नशे से दूर हैं। -
वह रोजाना सुबह 5.30 बजे के करीब बिस्तर छोड़ देते हैं। उठने के बाग वह वर्कआउट करते हैं उसके बाद ही अपनी दिनचर्या आगे बढ़ाते हैं।
-
मुकेश अंबानी घर से बाहर निकलने से पहले अपमी मां के पैर जरूर छूते हैं। बिना पैर छुए वह कभी भी काम पर नहीं निकलते हैं।
अपने बिजी शूड्यूल के बावजूद भी वह रविवार का दिन पूरी तरह से परिवार के लिए सुरक्षित रखते हैं। इस पूरे दिन वह फैमिली के साथ ही टाइम स्पेंड करते हैं। (All Photos: Social Media)