-

Mukesh Ambani Nita Ambani: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के पास इतनी संपत्ति है कि एक आम इंसान इसका अंदाजा भी नहीं लगा सकता। ये कपल ना सिर्फ भारत बल्कि समूचे एशिया महाद्वीप में सबसे ज्यादा दौलतमंद है। अथाह संपत्ति की मालकिन नीता अंबानी को जोरदार झटका तब लगा था जब 23 साल की उम्र में डॉक्टरों ने ये कह दिया था कि वह कभी मां नहीं बन पाएंगी।
-
कभी कंसीव ना करने की बात सुन कर नीता अंबानी अंदर तक हिल गई थीं। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया था।
-
IDiva को दिये इंटरव्यू में नीता अंबानी ने बताया था – शादी के कुछ सालों बाद डॉक्टरों ने मुझे बताया कि मैं कभी मां नहीं बन सकती। यहां तक मैं जब स्कूल में थी, तब भी इस शीर्षक से निबंध लिखती थी, ‘जब मैं मां बनूंगी…’। लेकिन 23 साल की उम्र में डॉक्टरों ने जब यह बात कही तो मैं हिल गई।
-
डॉक्टरों के उस स्टेटमेंट के बाद भी नीता अंबानी आज तीन बच्चों की मां हैं। नीता अंबानी की गोद भरने में जिनका अहम योगदान रहा वह हैं डॉ. फिरुजा पारिख।
-
डॉक्टर फिरुजा पारिख की सलाह पर और उनकी देख-रेख में ही नीता अंबानी ने आईवीएफ तकनीक के जरिए ईशा और आकाश अंबानी को जन्म दिया। ये दोनों जुड़वां हैं।
फिरुजा पारिख देश की मशहूर गायनोकोलॉजिस्ट हैं। वह विदेशों में भी काफी चर्चित हैं। फिरुजा पारिख को आईवीएफ तकनीक में महारत हासिल है। -
तमाम बॉलीवुड सेलेब्स भी डॉ. फिरुजा पारिख की मदद से पैरेंट बने हैं। इनमें आमिर खान और किरन राव से लेकर फराह खान औऱ शीरीष कुंदर तक का नाम शामिल है।
-
डॉ. फिरुजा पारिख के देखरेख में फराह खान ने तीन बच्चों को एक साथ जन्म दिया था।
-
फिरुजा पारिख अब नीता अंबानी की बहुत अच्छी दोस्त भी बन चुकी हैं। आकाश और ईशा के जन्म के तीन साल बाद नीता अंबानी नेचुरल तरीके से प्रेग्नेंट हुईं। तब अनंत अंबानी का जन्म हुआ।
-
All Photos: Social Media