-

Mukesh Ambani Nita Ambani: Reliance समूह के मुकेश अंबानी से जुड़ी तमाम चीजें लोग जानना चाहते हैं। एशिया के सबसे अमीर दंपत्ति मुकेश और नीता किस तरह से अपनी लाइफ जीते हैं, ये जानने में लाखों लोगों को इंटरेस्ट है। अपने जीवन से कई अच्छी बुरी बातें नीता औऱ मुकेश अंबानी इंटर्व्यूज में बता चुके हैं। एक इंटरव्यू में नीता अंबानी ने बताया थाै कि कैसे एक बार उनकी बेटी ईशा मुंबई में ही रास्ता भटक गई थीं:
नीता अंबानी डांस को डांस का काफी शौक है। बकौल नीता डांस उनको उनके खुदा से जोड़ता है। वह बचपन से ही डांस की शौकीन हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में नीता अंबानी ने बताया था कि वह हमेशा सा चाहती थीं कि ईशा अंबानी भी डांस से दिल लगाएं। ईशा का डांस की तरफ रुझान भी बढ़ रहा था। लेकिन एक ऐसा हादसा हुआ कि ईशा मे डांस से दूरी बना ली। नीता ने बताया कि जब ईशा 5-6 साल की थीं तो वह घर से डांस क्लास के लिए निकलीं औऱ फिर रास्ता ही भटक गईं। दरअसल हमेशा कोई ना कोई उसे डांस क्लास लेकर जाता था लेकिन उस दिन रास्ता याद कराने के मकसद से उसे अकेले भेजा गया था। -
रास्ते में गुम हो जाने के कारण ईशा रोड के किनारे बैठ फूट-फूट कर रोने लगीं। उनके मन में ये डर बैठ गया कि अब मैं घर कैसे जाऊंगी। उस डर ने ईशा के ऊपर इतना गहरा असर डाला कि उन्होंने डांस क्लास औऱ डांस करना उस दिन से छोड़ ही दिया।
बता दें कि ईशा ने पीरामल इंडस्ट्रीज के आनंद पीरामल से ब्याह रचाया है। दोनों शादी से पहले से ही एक दूसरे को जानते थे। -
आनंद पीरामल ने ईशा अंबानी को जब शादी के लिए प्रपोज किया था तो ईशा ने कह दिया था कि मम्मी से पूछ कर हां करूंगी। उस दिन से आनंद ईशा को अकसर चिढ़ाते हैं कि ये मम्मी से पूछे बिना कुछ नहीं करती हैं।
-
Photos: Social Media