-
-
नीता अंबानी ने साल 2017 में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि वह तमाम भूमिकाएं निभाती हैं। उन सबमें सबसे खास है मां की भूमिका।
-
नीता अंबानी ने बताया था कि शादी के 8 साल बाद उनके बच्चे हुए थे। वह अहसास सबसे अलग था। बकौल नीता अंबानी वह आज भी खुद को चिकोटी काटती हैं। नीता अंबानी ने बताया था कि उनके बच्चे कब कहां किसके साथ हैं उनके पास हर पल की जानकारी रहती है।

नीता अंबानी ने ये भी बताया था कि आखिर वह अपने बच्चों की तस्वीरें पब्लिक क्यों नहीं करती थीं। क्या वह सुरक्षा की दृष्टि से ऐसा करती हैं? -
इस बारे में नीता अंबानी ने कहा था कि नहीं वह सिक्योरिटी कारणों से नहीं बल्कि इसलिए करती हैं ताकि बच्चे डाउन टू अर्थ रह सकें।

नीता अंबानी ने बताया था कि वह चाहती हैं बच्चों की तस्वीरें तभी पब्लिक फोरम पर आए जब वह देश और समाज के लिए कुछ करें। सिर्फ इसलिए वह लाइमलाइट में ना रहें कि वह मुकेश अंबानी के बच्चे हैं। -
नीता अंबानी ने बताया कि वह और मुकेश अंबानी चाहते थे कि बच्चे समझें कि जो विरासत उन्हें मिल रही है उसके लिए काफी कड़ी मेहनत की गई है। उन्हें भी वह विरासत कमानी होगी।