-
Mukesh Ambani Nita Ambani: मुकेश अंबानी दुनिया के चंद सबसे रईस उद्योगपतियों में शामिल हैं। पिछले करीब 10 सालों से वह भारत के सबसे धनवान व्यक्ति बने हुए हैं। मुकेश अंबानी जितने बड़े बिजनेसमैन हैं उतना ही ज्यादा वह अपने परिवार के भी करीब हैं। 8 मार्च 1985 को उन्होंने नीता अंबानी से शादी रचाई। जानिए क्या वह अब भी भी नीता के साथ डेट पर जाते हैं? और अगर जाते हैं तो कहां जाते हैं?
-
नीता अंबानी ने फेमिना को दिये एक इंटरव्यू में बताया था कि मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अच्छे पति हैं। वह सिर्फ उनके पति ना होकर उनके मेंटॉर और मार्गदर्शक भी हैं।

नीता अंबानी से पूछा गया कि क्या अब भी आप दोनों डेट पर जाते हैं? नीता अंबानी ने कहा कि हां, हमारी शादी को करीब 35 साल हो चुके हैं औऱ हम आज भी एक दूसरे को बेहद प्यार करते हैं। 
नीता अंबानी ने तब कहा था कि मुकेश मेरे सबसे अच्छे दोस्त भी हैं। हम अब भी अपनी निजी खुशियां साथ में ही सेलिब्रेट करते हैं। हाल ही में मेरा जन्मदिन था और हमारा पूरा परिवार साथ में हॉलिडे पर गया था। 
नीता अंबानी ने इंटरव्यू में बताया था कि हमारे डेट के प्लान्स अचानक ही बनते हैं। मुकेश अचानक रात में कहते हैं कि चलो कॉफी पीने चलते हैं और हम सी लाउंज चले जाते हैं। 
बकौल नीता अगर दिन में कहीं जाने का प्लान बनता है तो हम भेलपुरी या बटाटा पुरी खाने निकल जाते हैं। नीता ने बताया कि मुकेश अंबानी और उन्हें, दोनों को ही स्ट्रीट फूड काफी पसंद है। -
नीता अंबानी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि दिनभर चाहे जितने भी बिजी रहें लेकिन हम रात का डिनर साथ में ही करते हैं। बकौल नीता मुकेश राज में कितनी देर से भी घर आएं वह डिनर उनके बिना नहीं करती हैं।
-
All Photos: Social media