-

भानुरेखा गणेशन यानि की रेखा का जन्म 10 अक्टूबर 1954 में दक्षिण भारतीय फिल्मों के हीरो जेमिनी गणेशन और तेलुगू एक्ट्रेस पुष्पावल्ली के घर हुआ था। उनेक पिता ने रेखा की मां के साथ शादी नहीं की थी। जब तक वो बच्ची के थी उन्हें अपने पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उनकी एक बहन, सौतेला भाई और पांच सौतेली बहनें हैं। (Image Source: Indian Express)
रेखा बचपन से ही एक्टिंग नहीं करना चाहती थी। लेकिन घर की आर्थिक स्थिति ठीन ना होने का वजह से उन्हें बी और सी ग्रेड की फिल्मों में काम करने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने तेलुगू फिल्म रंगूला रत्नम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। (Image Source: Indian Express) -
बॉलीवुड के शुरुआत दिनों में हिंदी ना आने की वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। (Image Source: Indian Express)
-
1970 से पहले उन्होंने खुद के लिए थोड़ा सा समय लिया और उसके बाद सदाबहार ब्यूटी के तौर पर उभरीं। रोजाना व्यायाम और डाइट की वजह से उन्होंने खुद को पूरी तरह से बदल डाला। इसका काफी श्रेय अमिताभ बच्चन को जाता है। (Image Source: Indian Express)
-
अपने फिल्मी करियर के दौरान रेखा का नाम विनोद मेहरा, राज बब्बर और मेगास्टार अमिताभ बच्चन जैसे स्टार के साथ जुड़ा था। इसके अलावा उनका नाम युवा एक्टर अक्षय कुमार के साथ भी जुड़ चुका है। (Image Source: Indian Express)
-
रेखा ने मशहूर उद्योगपति मुकेश अग्रवाल के साथ शादी की थी। लेकिन एक साल बाद ही उन्होंने आत्महत्या कर ली। ऐसा माना जाता है कि इसके पीछे वजह अमिताभ के साथ उनका अफेयर था। हालांकि अपने सुसाइड नोट में उन्होंने किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया था। (Image Source: Indian Express)
-
ऐसी अफवाहें थी कि रेखा ने गुपचुप तरीके से विनोद मेहरा के साथ शादी की थी। लेकिन रेखा ने इस बात को कभी स्वीकार नहीं किया। सिमी ग्रेवाल के शो में भी उन्होंने इस अफवाह को सिरे से नकारा था। (Image Source: Indian Express)
-
उमराव जान के लिए रेखा को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। रेखा ने कहा था कि स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद मुझे ऐसा लगा था कि मेरे अंदर भी एक उमराव जान है। बेशक रेखा ने दोबारा शादी नहीं की लेकिन उनकी मांग का सिंदूर हमेशा से ही सुर्खियों में रहा है। आज तक भी इसके पीछे छिपे राज के बारे में कोई पता नहीं लगा पाया है। (Image Source: Indian Express)