-
Rekha: रेखा ने साल 1970 में सावन भादो नाम की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। तब से आज तक वह इंडस्ट्री के हर बड़े नाम के साथ फिल्मों में नजर आईं। बॉलीवुड के कुछ ऐसे पति पत्नी हैं जिन दोनों के साथ रेखा ने फिल्में की। इनमें धर्मेंद्र (Dharmendra) हेमा मालिनी (Hema Malini) से जया (jaya Bachchan) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) तक जैसे नाम शामिल हैं।
-
रेखा ने एक्ट्रेस राखी के साथ 4 फिल्में की जिनमें मुकद्दर का सिकंदर और बसेरा जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं राखी के पति गुलजार के साथ रेखा ने इजाजत फिल्म में काम किया। गुलजार इस फिल्म के निर्देशक थे।
-
रेखा और अमिताभ बच्चन की जोड़ी सिनेमा की सबसे चर्चित और हिट जोड़ियों में प्रमुख है। दोनों ने साथ में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम किया। यश चोपड़ा की फिल्म सिलसिला में रेखा ने अमिताभ की पत्नी जया बच्चन के साथ बी काम किया।
-
हेमा मालिनी और रेखा बहुत अच्छी दोस्त हैं। हेमा को रेखा अपनी बड़ी बहन मानती हैं। हेमा मालिनी और उनके पति धर्मेंद्र दोनों के साथ ही रेखा ने कई हिट फिल्में की हैं।
-
नीतू सिंह और ऋषि कपूर के साथ भी रेखा ने काम किया। 1974 की फिल्म हवस में रेखा नीतू सिंह के साथ दिखी थीं। ऋषि कपूर के साथ रेखा ने शेषनाग, आजाद देश के गुलाम, अमीरी गरीबी जैसी कई फिल्मों में काम किया।
-
डिंपल कपाड़िया संग रेखा ने 1989 में लड़ाई नाम की फिल्म में काम किया था। डिंपल के पति राजेश खन्ना के साथ रेखा कई फिल्मों में नजर आईं। इनमें से अगर तुम ना होते और आशीर्वाद काफी चर्चा में रही थी।
